BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 27, 2025, 10:06 am
NEWS : चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने जनसंख्या जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत, दो चरणों में दो पखवाड़ो के माध्यम से मनाया जाएगा, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। विश्व जनसंख्या दिवस  के अवसर पर भारत सरकार के निर्देशानुसार चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने जनसंख्या जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत 27 जून से दो चरणों में दो पखवाड़ो के माध्यम से मनाया जाएगा। 


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ ताराचंद गुप्ता ने बताया कि सीमित परिवार और बच्चो मे अंतराल रखने के प्रति जागरूकता करने के लिये मोबिलिजेशन पखवाड़ा 27 जून से 10 जुलाई एवं जनसँख्या स्थिरता पखवाड़ा 11 जुलाई से 24 जुलाई 2025 तक मनाया जायेगा।


जिला एवं खंड स्तर पर आयोजित प्रचार-प्रसार (आईईसी) गतिविधियों मे मोबिलाइजेशन पखवाड़े के तहत स्वास्थ्य कार्यकर्ता, आशा सहयोगिनियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से अपने क्षेत्र मे जागरूकता गतिविधियां की जायेंगी। योग्य दंपत्तियों से संपर्क कर सीमित परिवार के लाभ, पहले एवं दूसरे बच्चे मे कम से कम तीन साल का अंतर, अंतरा गर्भनिरोधक इंजेक्शन, परिवार नियोजन मे सहभागिता पर विस्त्रत चर्चा की जायेगी। साथ ही महिला एवं पुरुष नसबंदी के इच्छुक दंपत्तियों को प्रेरित कर संबन्धित क्षेत्र मे होने वाले नियत नसबंदी दिवस की दिनांक बताकर नसबंदी करवाने हेतु प्रेरित किया जायेगा।


डॉ घनश्याम चांवला, अति. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (प.क.) ने बताया की जनसँख्या स्थिरता पखवाड़ा 11 से 24 जुलाई 2025 तक परिवार नियोजन के लिये आयोजित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मनाया जायेगा। जिसके अंतर्गत जिले के समस्त खंडो मे समस्त स्वास्थ्य संस्थाओं पर उक्त अवधि में लाभार्थियों को परिवार नियोजन साधनो को अपनाने के लिये परामर्श सेवायें प्रदान की जावेगी तथा नियत नसबंदी दिवस का आयोजन किया जायेगा। जिसमे नसबंदी तथा अंतराल साधनो की सेवा प्रदान की जावेगी।


डॉ गुप्ता का आमजन से अनुरोध है कि परिवार नियोजन के साथ एक सार्थक कल की शुरुआत करते हुवे जनसंख्या स्थारीकरण में सहयोग प्रदान करावें एवं अपना योगदान देकर पखवाड़े को सफल बनावें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE