BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 27, 2025, 10:33 am
KHABAR : अमावस्या पर सांवरिया सेठजी मंदिर पर सीआई के इशारे पर दर्शनार्थियो पर लाठीचार्ज, मंत्री के वाहन को निकालने के चक्कर में श्रृद्धालुओं को दिये लठ्ठ, पढे़ दिनेश वीरवाल की खबर 

Share On:-

सरवानियां महाराज। विश्व प्रसिद्ध श्री कृष्ण धाम सांवरिया सेठ मंदिर पर अब श्रद्धालुओं के साथ मंदिर पर तैनात पुलिसकर्मियों एवं सुरक्षा कर्मियों द्वारा अशोभनीय व्यवहार आम बात हो गई है। अमावस्या मंगलवार को मंदिर प्रशासन ने एक मंत्री को वीआईपी दर्शन कराने के चक्कर में लंबे समय से आम श्रृद्धालुओं के दर्शन रोके रखे तथा बाद में उक्त वीआईपी पर्सन के प्रोटोकाल में लगी राजस्थान पुलिस ने मंदिर के दक्षिण भाग में स्थित गेट के सामने भगवान सांवरिया सेठजी के दर्शन की आस में खड़े श्रद्धालुओं पर अचानक से सीआई के इशारे पर लाठीचार्ज कर दिया तथा गंदी गंदी गालियां देने लगे, सीआई के इशारे पर लाठीचार्ज से एक व्यक्ति का हाथ फेक्चर होने तथा वह व्यक्ति गेट के सामने ही 15/20 मीनट तक मुर्छित पड़ा रहा उसके बाद स्वयं एक पुलिसकर्मी ने पानी छिड़का। इस घटनाक्रम में एक बुजुर्ग महिला के सिर में चोट लगी तथा एक युवक के अंगूठे में। इस घटनाक्रम में पुलिस की बर्बरता और अव्यवस्था के बिच अमानवीय चेहरा सामने आया। 


गेट पर पुलिस की लाठीचार्ज के विरोध में श्रृद्धालु ने प्रदर्शन करना शुरू कर मौके पर ही मंत्री को घेरने तथा सांवरिया जी पुलिस प्रशासन के द्वारा की गई बर्बरता को लेकर बात रखने की मांग की जाने लगी इतने में मंत्री जी का वाहन गेट पर पहुंच गया तो लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों ने गेट खोल सभी श्रद्धालु दर्शन करने की बात कहकर अंदर भेज दिया और मंत्री जी को बाहर निकाल दिया। श्रद्धालुओं के साथ हुई बर्बरता और गालि गलोच को मोके पर कई  लोगों ने विडियो कवरेज किया जिसके वायरल वीडियो ने मंदिर प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। देश विदेश से दर्शन के लिए आए भक्तों को पुलिस अधिकारी द्वारा गालियाँ दी जा रही है और भक्तों पर लाठिया बरसा रहे है। यह सांवरिया सेठजी की महिमा के विरुद्ध है। यह घटना किसी आम व्यक्ति द्वारा नहीं, बल्कि एक सीआई रैंक के पुलिस अधिकारी द्वारा की गई, जो दर्शनार्थियो के साथ लाठीचार्ज मारपीट करवाकर लोगो के विरोध को देखते हुए मौके से गायब हो गया। गौरतलब है कि इसी दिन मंदिर के बाहर दर्शनार्थ कतार में लगे श्रृद्धालुओं के साथ प्रायवेट सुरक्षा कंपनी के कर्मियों ने भी मारपीट की। 


हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु 
अमावस्या मंगलवार को प्रसिद्ध श्री कृष्ण धाम सांवरिया सेठजी मण्डफिया में भगवान सांवरिया सेठजी के दर्शन करने हजारों की संख्या में मध्यप्रदेश राजस्थान सहित अनेक प्रांतो से श्रद्धालुओं ने पहुंचकर दर्शन कर आर्शीवाद लिया। लंबी दर्शनार्थियो की कतार और हल्की बारिश में किचड़ और गंदगी का अंबार तथा उमस में गंदगी और बदबु का वातावरण श्रृद्धालुओं को परेशानी में डाल रहा था। मंदिर के अंदर भीड़ और पर्याप्त हवा की कमी का दबाव आम दर्शनार्थियो को बुजुर्ग महिलाओं को तथा छोटे छोटे बच्चों को बड़ी मशक्कत के बाद दर्शन हो पा रहे थे। 


वाहन पार्किंग की जगह पड़ गई कम 
भगवान सांवरिया सेठजी के दर्शन करने वाहनों से आयें हजारों श्रद्धालुओं को अपना वाहन खड़ा करने की जगह नहीं मिल रही थी चार पहिया वाहन और दो पहिया वाहन की बड़ी संख्या में आवक के चलते मंदिर के चारों तरफ बने रास्तों तक में वाहन पार्किंग कर रखें थे जिसके कारण आवागमन बार बार अवरुद्ध हो रहा था। 


सड़ांध मार रहे हैं सुविधा घर 
मंदिर प्रशासन द्वारा संचालित सुविधाघर साफ साफ के अभाव में गंदगी से पटे पड़े हैं तथा कार पार्किंग स्थल वाले सुविधा घर सड़ांध मार रहे हैं जिसके चलते वहां खड़ा रहना मुश्किल हो रहा था।


प्रसाद के कम काउंटर से परेशानी 
विश्व प्रसिद्ध भगवान सांवरिया सेठ जी के दर्शनार्थ आने वाले भक्तों को उनका बालभोग प्रसाद लड्डू व मठड़ी प्राप्त करने में भी काफी मशक्कत करनी पड़ती है। प्रसाद के कम काउंटर हजारों की संख्या में आए श्रद्धालुओं को प्रसाद प्राप्त करने के लिए बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लंबी-लंबी लाइन और घंटे तक इंतजार करने के बाद प्रसाद निर्धारित राशि पर लोग खरीद पाते हैं कई बार मठड़ी मिलती ही नहीं है मंदिर प्रशासन प्रसाद के काउंटर बढ़ाने की व्यवस्था करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE