BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 27, 2025, 11:07 am
KHABAR : केंद्रीय विद्यालय खजुराहो में लॉटरी सिस्टम से मिलेगा बच्चों को एडमिशन, कक्षा में 40 सीट और कुल 200 सीट आवंटित, पढे़ भरत यादव की खबर 

Share On:-

छतरपुर। जिला के राजनगर विधानसभा क्षेत्र में कई वर्षों के इंतज़ार के बाद आखिरकार सेंट्रल स्कूल खजुराहो में 1 से 5 वीं तक एडमिशन प्रक्रिया चालू जो 30 जून तक भरे जाएंगे। शुरुआत में कक्षा 1 से 5 वीं तक के बच्चों के लिए व्यवस्था बनाई गई है। जिसमें प्रत्येक कक्षा में 40 सीट और कुल 200 सीट आवंटित क़ी गई है, जिन्हें 15 जुलाई तक पूर्ण कर 16 जुलाई से सत्र चालू किया जा सकता है।


कई वर्षों से क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय क़ी मांग क़ी जा रही है, और सेंट्रल स्कूल क़ी खुद क़ी बिल्डिंग न होने के कारण वर्षों से खाली पड़े यूथ हॉस्टल क़ी बिल्डिंग में ही रेनोवेशन करके 1 से 5 वीं तक के बच्चों के पढ़ाई के लिए व्यवस्था बनाई गई है, लेकिन पहली ही बारिश में बिल्डिंग क़ी छत से पानी टपक रहा है, वहीं बिल्डिंग के चारों ओर खरपतबार और सफाई नहीं क़ी गई है, फिलहाल एडमिशन क़ी प्रक्रिया चालू है और अभिभावकों क़ी लम्बी कतार भी देखी जा रही है।


केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार विश्वकर्मा ने 1 से 5 तक छात्रों के प्रवेश प्रक्रिया के बारे में भी बताया कि 1 से 5 वीं तक कुल 200 सीट रखी गई है। जिसमें प्रत्येक कक्षा में 40 सीट जिंदगी पर आरक्षण अनुसार 15 प्रतिशत सीट एससी के लिए, 3 प्रतिशत एसटी के लिए, 27 प्रतिशत ओबीसी अर्थात 11 सीट आरक्षित रहेगी। यही नहीं 3 प्रतिशत दिव्यांग के लिए आरक्षित रहेगी, इस तरह से कुल 20 सीटों पर आरक्षित वर्ग के लिए और 20 सीट सामान्य वर्ग के लिए, जिसमें बीपीएल कार्ड धारक भी शामिल रहेंगे। अभी तक लगभग 300 फॉर्म स्कूल द्वारा अभिभावकों को दिए गए है, जिसकी प्रक्रिया 30 जून तक जारी रहेगी, जिसके बाद बच्चों क़ी लिस्ट तैयार करके लॉटरी सिस्टम से बच्चों को एडमिशन दिया जायेगा।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE