BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 27, 2025, 11:15 am
KHABAR : श्रावण माह में निकलेंगी महाकाल की 6 सवारियां, 14 जुलाई से शुरुआत, सेल्फी पर रोक, हर सवारी की अलग थीम होगी, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रशासन ने श्रावण माह की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने बताया कि श्रावण माह 11 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है। इस दौरान कुल 6 सवारियां निकलेंगी, जिनमें पहली सवारी 14 जुलाई को निकलेगी।


इस वर्ष सवारियों को विशेष बनाने के लिए प्रत्येक सवारी की अलग-अलग थीम रखी जाएगी। मंदिर प्रशासन ने सवारी मार्ग पर स्थित जर्जर मकानों और छज्जों को हटाने के निर्देश दिए हैं। एसपी प्रदीप कुमार शर्मा ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जीरो सेल्फी कैम्पेन की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि सेल्फी लेने से अन्य श्रद्धालुओं के दर्शन में बाधा उत्पन्न होती है।


बैठक में मंदिर समिति के प्रशासक और एडीएम प्रथम कौशिक ने पॉवर पाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से सवारियों की व्यवस्थाओं की जानकारी दी। साथ ही आगामी त्योहारों को लेकर शांति समिति के सदस्यों से चर्चा की गई। एसपी ने शहरवासियों से सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों से सावधान रहने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर भरोसा करने का आग्रह किया।


श्रावण-भादौ मास में प्रथम सवारी सोमवार 14 जुलाई, द्वितीय सवारी 21 जुलाई, तृतीय सवारी 28 जुलाई, चतुर्थ सवारी 4 अगस्त को श्रावण मास में निकाली जाएगी। इसी तरह भादौ मास में पंचम सवारी 11 अगस्त तथा राजसी (शाही) सवारी सोमवार 18 अगस्त को निकाली जाएगी।


इन मार्गाे से निकलेगी सवारी
भगवान श्री महाकालेश्वर की सवारी श्री महाकालेश्वर मन्दिर के सभा मण्डप में सांय 4 बजे पूजन-अर्चन उपरांत गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार, कहारवाड़ी से होते हुए रामघाट शिप्रा तट पहुंचेगी। यहां सवारी का पूजन-अर्चन होने के बाद सवारी रामानुजकोट, मोढ़ की धर्मशाला, कार्तिक चौक, खाती समाज मन्दिर, सत्यनारायण मन्दिर, ढाबा रोड, टंकी चौराहा, छत्री चौक, गोपाल मन्दिर, पटनी बाजार, गुदरी बाजार होती हुई श्री महाकालेश्वर मन्दिर में वापस आएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE