BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 27, 2025, 11:46 am
KHABAR : तबादले के बाद अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति, स्कूल एजुकेशन डिपार्टमेंट ने सिर्फ ऑनलाइन आवेदन मंगाए, दो चरणों में होगी नियुक्तियां, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के तबादले के बाद अब विद्यालयों में रिक्त पदों की स्थिति स्पष्ट होने के बाद अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति करने का फैसला किया है। सरकारी स्कूलों में चालू शैक्षणिक सत्र में रिक्त पदों के विरुद्ध ऑनलाइन माध्यम से अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति के आदेश जारी किए गए हैं। यह कार्यवाही जीएफएमएस पोर्टल के माध्यम से की जायेगी। नियुक्ति की यह कार्यवाही दो चरणों में होगी और पोर्टल रिक्त घोषित पदों के विरुद्ध ही नियुक्तियां की जा सकेंगी।


स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशों में कहा गया है कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 में अतिथि शिक्षक के आवेदन बुलाने के लिये रिक्त पदों की जानकारी एजुकेशन पोर्टल-3.0 के अंतर्गत जीएफएमएस पोर्टल पर प्रदर्शित की गयी हैं। इन घोषित रिक्त पदों के विरुद्ध ही शासकीय विद्यालय में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति की जा सकेगी। अतिथि शिक्षक के पहले चरण की प्रोसेस 26 जून से शुरू हो गयी है। अतिथि शिक्षक की उपस्थिति रिक्वेस्ट का प्रमाणीकरण एक से 3 जुलाई तक किया जायेगा। पोर्टल पर दूसरे चरण की संभावित समय-सारणी 5 जुलाई से शुरू होकर 12 जुलाई तक चलेगी।


शैक्षणिक सत्र 2025-26 में अतिथि शिक्षक की कार्यवाही पूर्णतरू ऑनलाइन है, किसी भी अतिथि शिक्षक को ऑफलाइन नियुक्त नहीं किया जायेगा। विभाग ने कहा है कि अतिथि शिक्षक चयन व्यवस्था के विस्तृत दिशा-निर्देश स्कूल शिक्षा विभाग के एजुकेशन पोर्टल-3.0 पर देखे जा सकते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE