खरगोन। जिले के अपने गृह गांव पहुंचे पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरूण यादव ने जातिगत जनगणना को लेकर बडा बयान दिया। अरूण यादव का कहना है की जातिगत जनगणना राहुल गांधी की मांग और लगातार दबाब पर ही केन्द्र सरकार ने जातिगत जनगणना कराने की घोषण हुई है। अब पीएम नरेन्द्र मोदी को समय सीमा में जातिगत जनगणना करना चाहिये। अरूण यादव आज अपने गृह गांव बोरावां में प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री, पिता स्वर्गीय सुभाष यादव की 12 वी पुण्यतिथी पर आयोजित भक्ति दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। हाल ही में अखिल भारतीय कांग्रेस ने अरूण यादव को पिछडा वर्ग के लिये बनाई कमेटी में शामिल किया है। अब अरूण यादव जातिगत जनगणना को लेकर देश में सक्रिय है। मीडिया से बातचीत में अरूण यादव का कहना था की मध्यप्रदेश सरकार को 56 प्रतिशत पिछडा वर्ग के प्रदेश की जनसंख्या के आधार पर आरक्षण देना चाहिये। देश में जातिगत जनगणना करने वाला पहला राज्य कांग्रेस शासित तेलंगाना ने की है। कर्नाटक सहित कांग्रेस सरकार वाले राज्यो में जातिगत जनगणना का काम तेज गति से चल रहा है।
इधर पूर्व कृषि मंत्री सचिन यादव ने प्रदेश में खेती में हो रहे विकास को लेकर अपने पिता स्वर्गीय सुभाष यादव के हरित क्रांति के नारे के सपने को साकार होना बताया है। सचिन यादव का कहना है की प्रदेश में नर्मदा सहित अन्य नदीयो पर बने बांधो से हर खेत को पानी मिले सार्थक साबित हो रहा है।