BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 27, 2025, 12:42 pm
BIG NEWS : सीएम के काफिले में लगी डेढ़ दर्जन कारों में डीजल की जगह निकला पानी, आनन-फानन में दूसरी गाड़ियां मंगवा कर की रवाना, अधिकारियों ने पेट्रोल पंप को किया सील, पढे़ पवन धाकड़ की खबर

Share On:-

रतलाम। मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में सीएम डॉ मोहन यादव के काफिले में शामिल 19 इनोवा कार में डीजल की जगह पानी निकलने का मामला सामने आया है। मामला प्रकाश में आते ही जिला और पुलिस प्रशासन हरकत में आया है आनन-फानन में दूसरी गाड़ियां मंगवा कर रवाना की गई।


दरअसल प्रदेश के रतलाम में सीएम डॉ मोहन यादव के 27 जून को होने वाले कार्यक्रम में सीएम काफिले में लगी लगभग 19 इनोवा कार में डीजल की जगह पानी निकल गया। फिर क्या था जिला प्रशासन और खाद्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। रतलाम के डोसीगांव में स्थित भारत पेट्रोल पंप पर सीएम के काफिले में लगी लगभग 19 इनोवा कार में डीजल डलवाया गया था। डीजल की जगह पानी की शिकायत पर कार की टंकी खुलवाकर जांच की तो डीजल के साथ पानी भी निकला। जिला प्रशासन और खाद्य विभाग के अधिकारियों ने पेट्रोल पंप को सील करवा कर मामले की जांच की बात कही है। डीजल निकलने की पुष्टि के बाद सीएम के काफिले के लिए दूसरी गाड़ियां मंगवाई गई। जिला प्रशासन द्वारा पेट्रोल पंप संचालक के खिलाफ कार्रवाई की बात कही गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE