नीमच। भारतीय स्टेट बैंक द्वारा अपने स्थापना दिवस पर आज मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन नीमच के जिला अस्पताल परिसर स्थित ब्लड बैंक में किया गया। शिविर में रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर उत्साह पूर्वक रक्तदान किया। नीमच के अंबेडकर मार्ग स्थित शाखा के प्रबंधक सुधांशु दरगढ़ ने बताया कि रक्तदान शिविर में 201 यूनिट का लक्ष्य रखा गया है। शिविर में एसबीआई के स्टाफ के साथ की आमजन भी रक्तदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्टेट बैंक,बैंकिंग कार्यों के साथ ही सामाजिक गतिविधियों को भी तरजीह देता रहा है। इस अवसर पर रक्तदाताओं के लिए जूस कॉफी आदि की व्यवस्था रखी गई। भारतीय स्टेट बैंक द्वारा रक्तदान शिविर के दौरान रक्तदाताओं को उपहार और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।