नीमच। अभी विगत दिनो पूर्व मेरे दिल्ली प्रवास के दौरान केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार परम महाराज साहब ज्योतिरादित्य सिंधिया से आशीर्वाद प्राप्त करने का अवसर मिला था तो मेने एक पत्र माननीय महाराज साहब को सोंपकर नीमच व मंदसौर से ग्वालियर व दिल्ली की रेलवे की गाड़िया चले जिससे कि क्षेत्र के व्यापारी विद्यार्थियों सहित आमजन को सुविधा मिले ऐसा आग्रह किया जिसे महाराज साहब ने संज्ञान लेते हुये रेल मंत्रालय को पत्र लिखकर क्षेत्र को सुविधाये मीले का निवेदन किया गया माननीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि शीघ्र ही इसे पूरा किया जावेगा।