BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 27, 2025, 1:55 pm
KHABAR : शिप्रा नदी के घाटों पर एक करोड़ से होगी हरियाली, हर 20 मीटर पर लगाया जाएगा छायादार पेड़, गर्मी से मिलेगी राहत, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। साल 2028 में उज्जैन में लगने वाले सिंहस्थ मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके लिए शिप्रा नदी पर 29 किलोमीटर लंबे घाट तैयार किए जा रहे हैं। कुंभ मेला अप्रैल माह में आयोजित होगा, जब तेज गर्मी का मौसम रहेगा। इसी को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत देने के लिए घाट पर एक करोड़ रुपए की लागत से हरियाली विकसित की जाएगी। इस कार्य की जिम्मेदारी सिंचाई विभाग को सौंपी गई है।


30 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान
शासन और प्रशासन द्वारा अनुमान लगाया गया है कि सिंहस्थ 2028 में करीब 30 करोड़ श्रद्धालु उज्जैन आएंगे। उनके सुचारु स्नान की व्यवस्था के लिए शिप्रा के घाटों का विस्तार कराया जा रहा है। वर्तमान में नदी के किनारे 6 किलोमीटर लंबे घाट मौजूद हैं। अब इनकी सीमा बढ़ाकर 29 किलोमीटर तक की जा रही है, जिसके लिए शासन ने 779 करोड़ रुपए की परियोजना को मंजूरी दी है।


हर 20 मीटर पर लगाया जाएगा छायादार वृक्ष
शिप्रा नदी के दोनों किनारों पर बनाए जा रहे घाटों पर हर 20 मीटर की दूरी पर एक छायादार वृक्ष लगाने का आदेश दिया गया है, जिससे श्रद्धालुओं को गर्मी में छाया मिल सके।


कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने बताया कि सिंहस्थ तक इन पौधों को छायादार वृक्ष बनाने का लक्ष्य है। पौधे इस तरह लगाए जाएंगे कि बारिश या बाढ़ में बहें नहीं, और समय पर मजबूत वृक्ष बन जाएं। इस पौधारोपण योजना पर लगभग एक करोड़ रुपए खर्च होने की संभावना है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE