BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 27, 2025, 2:04 pm
BIG NEWS : अगले हफ्ते मिल सकता है बीजेपी को नया प्रदेश अध्यक्ष, चुनाव पर्यवेक्षक धर्मेंद्र प्रधान सोमवार को आएंगे भोपाल, दावेदारों में इनके नामों की चर्चा, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्यप्रदेश में अगले हफ्ते भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा। इसी कड़ी में प्रदेश अध्यक्ष चुनाव पर्यवेक्षक धर्मेंद्र प्रधान सोमवार को राजधानी भोपाल आएंगे। वे मध्यप्रदेश बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन प्रक्रिया में शामिल होंगे।


अध्यक्ष की दौड़ में प्रमुख दावेदार
बीजेपी में प्रदेश अध्यक्ष चुनाव की प्रकिया शुरू होने से पहले संभावित दावेदारों के नाम भी सामने आए हैं। हालांकि पार्टी में सभी चुनावी प्रक्रिया अपनाई जाएगी किंतु मतदान की स्थिति नहीं आएगी। पार्टी द्वारा सर्वसम्मति से अध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा। संभावित दावेदारों में वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सांसद वीडी शर्मा, पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, सांसद गजेंद्र पटेल, हेमंत खंडेलवाल, केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके, लाल सिंह आर्य, राजेंद्र शुक्ल और अरविन्द भदौरिया आदि के नाम शामिल बताए जा रहे हैं।


नाम वापसी के दिन ही राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा
दरअसल मध्य प्रदेश के लिए नियुक्त चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान 1 जुलाई को भोपाल आ रहे हैं। उम्मीद की जानी चाहिए कि इसी दिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा हो जाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर भी बीजेपी की अधिसूचना एक दो दिन में जारी होने की संभावना है। संसद के मानसून सत्र के पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन को पूरा करने पर सहमति बन चुकी है। चूंकि मतदान की प्रक्रिया नहीं होगी, इसलिए निर्वाचन निर्विरोध होगा। नाम वापसी के दिन ही राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी जाएगी, लिहाजा इस पूरी प्रक्रिया में केवल 15 दिन से भी कम का समय लगेगा और 20 जुलाई तक प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE