BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 27, 2025, 3:18 pm
KHABAR : कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, अवैध मादक पदार्थ विक्रय करने वाले आरोपी को किया गिरफतार, पढे़ दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर

Share On:-

शाजापुर। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाये जा रहे अभियान एवं पुलिस अधीक्षक महोदय शाजापुर यशपाल सिंह राजपूत द्वारा लगातार क्षेत्र में सक्रिय अवैध मादक पदार्थ के क्रय-विक्रय करने वाले अपराधियों पर कड़ी कार्यवाही करने हेतु समस्त थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया था, इसी तारतम्य मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी.एस. बघेल, एसडीओपी महोदय शाजापुर गोपाल सिंह चौहान के निर्देशन में थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ के क्रय-विक्रय करने वाले अपराधियो पर अंकुश लगाने हेतु एवं कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी कोतवाली संतोष वाघेला के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।


थाना कोतवाली पुलिस को दिनांक 26.06.2025 को मुखवीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति गुलाबी रंग की टी-शर्ट एवं हरे रंग के चड्डे में कृषि उपज मंडी के गेट के पीछे बमोरी रोड पर एक सफेद झोले में अवैध गांजा किसी को देने के लिए खड़ा है। सूचना पर त्वरित कार्यवाही कर कोतवाली पुलिस द्वारा कृषि उपज मंडी के गेट के पीछे बमोरी रोड पहुंचकर घेराबंदी कर फोर्स व पंचान की मदद से पकड़ा। जिसका नाम पता पूछते उसने अपना नाम दीपक शर्मा पिता गोपाल शर्मा उम्म्र 45 वर्ष निवासी वार्ड नं. 14 काछीवाड़ा थाना कोतवाली जिला शाजापुर का होना बताया, जिससे प्राप्त मुखवीर सूचना के संबंध में पूछताछ की गयी व जिसके पास से अवैध मादक पदार्थ गांजा जिसका वजन करते 800 ग्राम निकला। उक्त आरोपी से मादक पदार्थ (गांजा) जप्त किया गया, जिसकी कुल कीमत करीबन 16.000/- रूपये का होना पाया गया एवं आरोपी को गिरफतार किया जाकर आरोपी दीपक शर्मा पिता गोपाल शर्मा उम्र 45 वर्ष निवासी वार्ड नं. 14 काछीवाडा थाना कोतवाली जिला शाजापुर के विरु‌द्ध थाना कोतवाली पर अप.क्रं. 416/2025 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबदव कर विवेचना में लिया जाकर आरोपी से पूछताछ जारी है। आरोपी दीपक शर्मा को आज दिनांक को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा।


उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी कोतवाली निरी. संतोष वाघेला, उनि. अंकित मुकाती, आर. 53 शैलेन्द्र सिह गुर्जर, आर. 65 शैलेन्द्र शर्मा, आर. 439 रवि केलकर, आर. 264 धर्मेन्द्र शर्मा, आर. 119 राकेश पाण्डव की मुख्य भूमिका रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE