शिवपुरी। प्रदेश भर मानसून अपनी दस्तक दे चुका है शिवपुरी जिले में भी पिछले दो तीन दिनों से झमाझम बारिश हो रही है जिसकी बजह से कई कॉलोनियों में जलभराव की स्थिति निर्मित हो गई है शिवपुरी शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र अंतर्गत परशुराम चौराहे के आसपास चारो ओर पानी भर रहा है जिससे आम आदमी को इस रास्ते से निकलने में कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है लेकिन नगरपालिका के अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है वहीं आम आदमी पार्टी के योगेश शर्मा ने बताया कि इस रास्ते से कई कॉलोनियों को रास्ता निकलता है हजारों लोग प्रतिदिन यहाँ से निकलते हैं जबकि इस रास्ते से निकलने वाली मोहिनी सागर कॉलोनी में कई अधिकारी रहते हैं फिर भी जलभराव की स्थिति से निजात नहीं मिल पा रही है। जब तक अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं देंगे तब तक हम धरना प्रदर्शन करते रहेंगे अगर फिर भी हमारी बात नहीं सुनी गई तो हम भूख हड़ताल पर चले जायेंगे।