भोपाल। सामान्य प्रशासन विभाग ने मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग से चयनित 24 अफसरों को विभाग के पूल में शामिल किया है। इन सभी अधिकारियों की पदस्थापना प्रोबेशनर डिप्टी कलेक्टर के रूप में की गई है। इसमें 2021 बैच की एक अफसर प्राशी अग्रवाल जबलपुर हैं जिन्हें वेटिंग लिस्ट के आधार पर पदस्थापना मिली है। वहीं दूसरी ओर 2022 बैच के लिए सिलेक्ट हुए 23 अफसरों को भी प्रोबेशनरी अफसर बनाया गया है।
2022 बैच के हैं ये डिप्टी कलेक्टर
जिन अफसरों को 2022 बैच का डिप्टी कलेक्टर बनाकर जीएडी पूल में पदस्थ किया गया है उसमें दीपिका पाटीदार देवास, आदित्य नारायण तिवारी नर्मदापुरम, सुरभि जैन छतरपुर, महिमा चौधरी रायसेन, धर्म प्रकाश मिश्रा अनूपपुर, शानू चौधरी बालाघाट, स्वाती सिंह सतना, उमेश अवस्थी छतरपुर के नाम शामिल हैं।
इनके अलावा कविता देवी यादव टीकमगढ़, प्रत्युष श्रीवास्तव सिवनी, प्रियांशी जैन सिवनी, आयशा अंसारी रीवा, सरकार बावरिया छिंदवाड़ा, रोहित कुमार लोधी पन्ना, अनिल कछवारे देवास, रोहित राणावत उज्जैन, वैशाली सोलंकी इंदौर, ग्लैक्सी नगपुरे बालाघाट, निशांत भूरिया जबलपुर, ममता चौहान अलीराजपुर, संदीप कुमार परस्ते अनूपपुर, कमल मंडलोई धार को प्रोबेशनर डिप्टी कलेक्टर पदस्थ किया गया है।
बांड भराएगी सरकार
सरकार ने इन अफसरों को पोस्टिंग देने के साथ एक बांड भराने का भी आदेश दिया है। इसमें कहा गया है कि अगर किसी अफसर का प्रोबेशन पीरियड सफल नहीं होता है तो स अवधि में शासन द्वारा संबंधित अफसर पर खर्च किए गए वेतन भत्ते, यात्रा भत्ते और अन्य अग्रिम खर्च तथा प्रशिक्षण में आने वाले खर्च की राशि की वापसी करनी होगी। इन्हें प्रशासन अकादमी से विभागीय परीक्षाएं भी पास करना होगा।