BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 27, 2025, 4:16 pm
KHABAR : कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 6 लोगों ने की दावेदारी, झारखंड के पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने कहा- उमरिया में पार्टी के अंदर कोई गुटबाजी नहीं, पढे़ खबर

Share On:-

उमरिया। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत झारखंड के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और अभियान के प्रभारी राजेश ठाकुर उमरिया पहुंचे। शुक्रवार को उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और जिला अध्यक्ष पद के दावेदारों से चर्चा की।


ठाकुर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि इस अभियान का उद्देश्य संगठन को मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि उमरिया में कोई गुटबाजी नहीं दिखी और सभी को अपनी बात रखने की स्वतंत्रता है।


6 लोगों ने नाम भोपाल भेजे जाएंगे
जिला अध्यक्ष के चयन प्रक्रिया के बारे में उन्होंने बताया कि 6 लोगों के नाम भोपाल भेजे जाएंगे। इनमें से एक को जिला अध्यक्ष बनाया जाएगा। यह फैसला पार्टी हाईकमान और प्रदेश स्तर की कमेटी करेगी।


राजेश ठाकुर ने कहा कि तीन महीने के भीतर कांग्रेस का नया जिलाध्यक्ष तय कर दिया जाएगा। उन्होंने जिले के नेताओं और कार्यकर्ताओं को ऊर्जावान बताया। इस अभियान में जिले के सभी संगठनों की रिपोर्ट तैयार की जाएगी। ठाकुर ने स्पष्ट किया कि संगठन सृजन अभियान में जितनी भागीदारी होगी, उतनी ही हिस्सेदारी मिलेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE