BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 27, 2025, 4:48 pm
NEWS : जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित, दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु ठोस निर्णय, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला कलक्टर आलोक रंजन के निर्देशानुसार शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रभा गौतम की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई और अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर प्रभा
गौतम ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि सड़क दुर्घटनाओं के कारणों का विश्लेषण कर समयबद्ध सुधारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स पर सर्विस रोड का निर्माण, मीडियन कट को बंद करना, चेतावनी संकेतकों की स्थापना, सड़क सतह का सुधार एवं अन्य आवश्यक उपाय तत्काल प्रभाव से किए जाएं।

बैठक में सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा बताया गया कि जहां सुधार कार्य किए गए हैं, उन स्थलों पर दुर्घटनाओं में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। उन्होंने निर्देश दिए कि सघन आबादी वाले क्षेत्रों में इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम स्थापित कर यातायात नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। साथ ही भारी वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप एवं अंडररन प्रोटेक्शन डिवाइस की अनिवार्यता सुनिश्चित की जाए।

स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए गए कि वाहन चालकों के लिए नेत्र जांच शिविरों का आयोजन प्राथमिकता से किया जाए। राजमार्गों के पास ट्रोमा सेंटरों में 24Û7 चिकित्सा सुविधा, आवश्यक उपकरण एवं कार्मिकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। एंबुलेंस की री-पोजिशनिंग कर उन्हें रणनीतिक स्थलों पर तैनात किया जाए ताकि वे आपातकालीन स्थिति में शीघ्र मौके पर पहुंच सकें।

जनजागरूकता को लेकर भी बैठक में महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए। स्कूलों, कॉलेजों व कोचिंग संस्थानों में विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देने, हेलमेट व सीट बेल्ट के प्रयोग को अनिवार्य बनाने, तेज गति व नशे में वाहन चलाने पर प्रवर्तन ड्राइव चलाने जैसे निर्देश जारी किए गए।

मुख्यमंत्री आयुष्मान जीवन रक्षा योजना के तहत दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति की मदद करने वाले आम नागरिकों को सम्मानित कर प्रोत्साहित करने का निर्णय भी लिया गया। इसके अलावा राजमार्गों पर नियम विरुद्ध संचालित शराब दुकानों पर नियमानुसार कार्रवाई करने तथा बरसात के दृष्टिगत नगर निकायों को सीवरेज चौंबर्स की स्थिति की समीक्षा व सुधार के निर्देश भी दिए गए।

बैठक में प्रशिक्षु आईएएस
रविन्द्र मेघवाल, अतिरिक्त जिला कलक्टर रामचंद्र खटीक, एन.एच.आई.,जिला परिवहन अधिकारी, सार्वजनिक निर्माण विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE