BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 27, 2025, 5:21 pm
BIG NEWS : दिग्विजय ने बीजेपी के आपातकाल के अभियान पर उठाए सवाल, कहा- देश में 11 साल में अघोषित इमरजेंसी, बिहार में ईसीआई के आदेश को बताया तुगलकी, महाराष्ट्र हिंदी विवाद को लेकर कही ये बात, पढे़ खबर 

Share On:-

इंदौर। मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने बीजेपी के आपातकाल के अभियान पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि 50 साल पुराना एक गैर राजनीतिक मुद्दा है, जिसे राजनीतिक रूप दिया जा रहा है। वहीं उन्होंने महाराष्ट्र में मातृभाषा और बिहार चुनाव को लेकर भी बयान दिया हैं।


कांग्रेस के दिग्गज नेता व राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह एक दिवसीय प्रवास पर इंदौर पहुंचे। एयरपोर्ट पर उन्होंने मीडिया पर चर्चा करते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आपातकाल के अभियान पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि 50 साल पुराना मुद्दा है, जो कि एक गैर राजनीतिक मुद्दा है, लेकिन उसे राजनीतिक रूप देकर विभाग द्वारा बाकायदा आदेश जारी किए जाता हैं कि इसे 1 साल तक अभियान के रूप में चलाया जाए, जबकि भाजपा की सरकार में मौलिक अधिकारों का हनन हो रहा है। देश में 11 साल में अघोषित आपातकाल है।


बरसात में घर तोड़ना गलत
दिग्गी के पिछले दिनों सोशल मीडिया पर लिखी गई बात को लेकर उन्होंने कहा कि प्रदेश में जिस तरह से आदिवासियों के घर उजड़े जा रहे हैं, तोड़े जा रहे हैं, वह गलत है। जबकि बरसात में किसी भी व्यक्ति का घर तोड़ना गलत है और इसके कई आदेश भी हैं।


महाराष्ट्र हिंदी विवाद पर कही ये बात
दिग्विजय सिंह ने महाराष्ट्र में हिंदी विवाद को लेकर कहा कि मातृभाषा में पढ़ाई करना सभी का मौलिक अधिकार है। बच्चों के परिजन उन्हें जैसे चाहे वैसे पढ़ाई करा सकते हैं। 3 लैंग्वेज का फार्मूला है, उसमें सारी बातें शामिल हो जाती हैं।


बिहार चुनाव को लेकर ईसीआई पर बड़ा हमला
वहीं बिहार चुनाव को लेकर कहा कि माननीय चुनाव आयोग ने एक नया फॉर्म दिया है, जिनके वोट है उनको भी ये प्रमाणित करना पड़ेगा कि उनके पासपोर्ट है कि नहीं है, अब आप बताइए इंदौर में ऐसे कितने लोग होंगे जिनके पास पासपोर्ट हो, ये इस प्रकार के तुगलकी आदेश ईसीआई (ईसीआई ) कर रही है। ये बहुत की खतरनाक है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE