BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 27, 2025, 6:28 pm
BIG NEWS : पुलिस थाना जावद, रतनगढ़, सिंगोली, बघाना एवं नीमच सिटी में जप्तशुदा 133 दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों की नीलामी की कार्यवाही सम्पन्न, 14 लाख रूपयें से अधिक राशि का राजस्व प्राप्त, पढे़ खबर

Share On:-

नीमच। पुलिस मुख्यालय द्वारा समस्त जिलों के पुलिस थानों में कई वर्षाे से जप्तशुदा वाहनों के निराकरण एवं नीलामी का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक नीमच श्री अंकित जायसवाल द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को इस अभियान के दौरान अपने अपने थानों में जप्तशुदा वाहनों की निलामी हेतु निर्देश दिये गये है। 


जप्तशुदा वाहनों की निलामी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत जिला नीमच में पुलिस थाना जावद पर दिनांक 17.06.25, पुलिस थाना रतनगढ़ पर दिनांक 18.06.25, पुलिस थाना सिंगोली पर दिनांक 19.06.2, पुलिस थाना बघाना पर दिनांक 24.06.25 एवं पुलिस थाना नीमच सिटी पर दिनांक 25.06.25 को विधिवत रूप से जप्त वाहनों की नीलामी की कार्यवाही सम्पन्न हुई। उक्त नीलामी कार्यवाही संबंधित थाना प्रभारी एवं तहसीलदार की उपस्थिति में की गई। वाहनों की निलामी से पूर्व सर्वसाधारण जनता को नीलामी हेतु सार्वजनिक सूचना जारी की गई थी, जिसमें बताया गया था कि इच्छुक व्यक्ति अमानत राशि नीलामी प्रारंभ होने से पूर्व जमा कर थाना परिसर में उपस्थित होकर नीलामी में भाग ले सकते हैं। साथ ही यह भी सूचित किया गया था कि इच्छुक व्यक्ति कार्यालयीन समय में थाना प्रभारी से अनुमति प्राप्त कर नीलामी पूर्व वाहन का निरीक्षण कर सकते हैं। 


उक्त निलामी प्रक्रिया के दौरान पुलिस थाना जावद पर 02 चार पहिया एवं 52 दो पहिया इस प्रकार कुल 54 वाहन, पुलिस थाना रतनगढ़ पर 09 दो पहिया वाहन, 18.06.25, पुलिस थाना सिंगोली पर 01 चार पहिया एवं 07 दो पहिया इस प्रकार कुल 08 वाहन, पुलिस थाना बघाना पर 02 चार पहिया एवं 01 दो पहिया इस प्रकार कुल 03 वाहन एवं पुलिस थाना नीमच सिटी पर 03 चार पहिया एवं 56 दो पहिया इस प्रकार कुल 59 वाहन कुल 133 वाहनों की निलामी कार्यवाही सम्पन्न हुई है। 


पुलिस थाना नीमच सिटी में 59 वाहनों की निलामी से 5,96,912/- रूपयें, पुलिस थाना बघाना में 03 वाहनों की निलामी से 1,37,100/- रूपयें, पुलिस थाना जावद में 54 वाहनों की निलामी से 4,96,406/- रूपयें, पुलिस थाना रतनगढ़ में 09 वाहनों की निलामी से 78,110/- रूपयें एवं पुलिस थाना सिंगोली में 08 वाहनों की निलामी से 1,52,936/- रूपयंें रूपयें इस प्रकार उक्त निलामी के माध्यम से राज्य शासन को कुल राशि  14,61,064/- रूपयें (चौदह लाख इकसठ हजार चौसठ रुपयंे) का राजस्व प्राप्त हुआ है।


इस सम्पूर्ण प्रक्रिया को पारदर्शिता के साथ सम्पन्न करते हुए विधिवत वीडियोग्राफी कराई गई। नीलामी के आयोजन में संबंधित थानोें के थाना स्टॉफ एवं तहसील कार्यालय स्टॉफ का योगदान रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE