नीमच। दिनांक 28.06.2025 (शनिवार) को 11 केव्ही टाउन-1 फीडर का विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा। सहायक यंत्री (शहर) द्वारा बताया गया कि दिनांक 28.06.2025 (शनिवार) को प्री. मानसून लाईन मेंटेनेंस कार्य होने के कारण 11 केव्ही टाउन-1 फीडर का विद्युत प्रदाय प्रातः 10ः00 बजे से प्रातः 12ः00 बजे तक बंद रहेगा।
11 केव्ही टाउन-1 फीडर बन्द रहने से राजस्व कॉलोनी, ऑफिसर कॉलोनी, दशहरा मैदान, कलेक्टर निवास, मूलचंद मार्ग, नारकोटिक्स कॉलोनी, बं.नं.59, भोलाराम कंपाउण्ड, स्कीम नं-7, शंकर आईल मील, खारी कुंआ, फिरोजाशाह पंप के आस पास का क्षेत्र आदी प्रभावित होगें। आवश्यकतानुसार समय घटाया एवं बढ़ाया जा सकता है।