BREAKING NEWS
BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का नीमच दौरा,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच को आज मिलेगी विकास की बड़ी सौगात,.. <<     KHABAR : दो बूंद जिंदगी की से शुरू हुआ पल्स पोलियो.. <<     NEWS : मन की बात का सामूहिक श्रवण, विधायक आक्या ने.. <<     NEWS : 151 पौधों के साथ हरित भविष्य का संकल्प,.. <<     छतरपुर में पुलिस के खिलाफ गुस्सा,लगातार हो.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में जिला कलक्टर ने बच्चों को.. <<     शहडोल में पुलिस का "सेफ क्लिक 2.0" अभियान, एसपी.. <<     KHABAR : सामाजिक समरसता के साथ मनाया सद्गुरु कबीर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : वृषभ और तुला राशि वालों को रखनी होगी.. <<     KHABAR : कर्बला में उमड़ा आस्था का सैलाब, तीजा पर.. <<     BIG REPORT : 23 साल पुराने जर्जर शेड पर बने 1.77 करोड़ के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राजधानी में 3 बाघों की एंट्री से दहशत, सड़क.. <<     रेवली-देवली में मां महिषासुर मर्दिनी के.. <<     BIG NEWS : ईमानदारी की मिसाल- चाय बेचने वाली महिला.. <<     KHABAR : कुकड़ेश्वर में मेघों की मेहरबानी, झमाझम.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 27, 2025, 7:04 pm
NEWS : जिले के 16 पुलिस थाना पुलिस ने 38 प्रकरणों में जब्तशुदा अवैध अफीम डोडा चूरा व गांजा को पुलिस ने किया नष्ट, तस्करी में जब्त करीब 105 क्विंटल मादक पदार्थ, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिले के 16 पुलिस थानों में जब्तशुदा अवैध डोडाचूरा व गांजा  को न्यायालय से भौतिक सत्यापन व निर्णय के बाद शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी की उपस्थिति में जिला औषधि व्ययन समिति द्वारा चन्देरिया स्थित बिड़ला सीमेंट वर्क्स की कीलन में जलाकर नष्ट किया गया। पुलिस द्वारा करीब 105 क्विंटल अवैध डोडाचूरा व गांजा को नष्ट किया गया।


पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि, जिले के पुलिस थानों के मालखाना एनडीपीएस एक्ट में जब्तशुदा मादक पदार्थों व वाहनों की वजह से लबालब भरे पड़े हुए हैं, जिससे अन्य जब्तशुदा मालों के रखने की समस्या आ रही थी। माल निस्तारण और थाने को स्वच्छ रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय की कार्य प्रणाली शाखा द्वारा संबंधित थानाधिकारियों से माल के निस्तारण के संबंध में प्रस्ताव प्राप्त कर, रिकॉर्ड तैयार किया गया।


उक्त कार्यवाही के दौरान पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह, पुलिस निरीक्षक जोधाराम, थानाधिकारी चन्देरिया सुनीता गुर्जर पु.नि. सहित संबंधित 24 थानों के थाना प्रभारी एवं मालखाना प्रभारी व कार्यप्रणाली शाखा प्रभारी एएसआई मनोज कुमार एवं कार्यालय के कर्मचारियों आदि की उपस्थिति में आवश्यक रिकॉर्ड मिलान करने के बाद मादक पदार्थों का वजन किया गया तथा संबंधित मालों के वजन करने व नष्टीकरण की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी हो इसके लिए सम्पूर्ण कार्यवाही के समय फोटोग्राफी व विडियोग्राफी करवाई गई।  


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले के थाना सदर चित्तौड़गढ़, कोतवाली निम्बाहेड़ा, सदर निम्बाहेड़ा, गंगरार, बिजयपुर, बस्सी, कपासन, भादसोड़ा, शंभूपुरा, निकुम्भ, मंगलवाड़, रावतभाटा, बेगूं, पारसोली, राशमी, साडास कुल 16 पुलिस थानों में दर्ज कुल 38 प्रकरणों में से 35 प्रकरणों में अवैध मादक पदार्थ 105 क्विंटल 49 किग्रा 45 ग्राम डोडा चूरा, 03 प्रकरणों में 860 ग्राम गांजा को जिला पुलिस द्वारा कार्यवाही के दौरान तस्करों के कब्जे से जब्त किया गया था। उक्त सभी 38 प्रकरणों में जब्तशुदा अवैध मादक पदार्थाे को जिला औषधि व्ययन समिति चित्तौड़गढ़ द्वारा बिड़ला सीमेंट के अधिकारियों यूनिट हैड देवेश मिश्रा, तकनीकी प्रमुख सुनील कुमार कोठारी, पर्यावरण प्रमुख विनोद पालीवाल, उत्पादन महाप्रबंधक संजीव श्रीवास्तव, प्रशासनिक एवं सुरक्षा प्रमुख दिलीप कुमार मिश्रा, एफआर प्रभारी राजेश प्रसाद बडोनी एवं अन्य टीम की उपस्थिति में शुक्रवार को चन्देरिया स्थित बिड़ला सीमेंट प्लांट की कीलन में जलाकर नष्ट किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE