BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 27, 2025, 7:13 pm
NEWS : वंडर सीमेंट रुरल डवलपमेंट सेन्टर में 15 दिवसीय एसटीईएम एवं रोबोटिक्स समर कैम्प का समारोह हुआ समापन, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। वंडर सीमेंट लि., निम्बाहेड़ा के नीव इनीशिएटिव के तहत  उडान कार्यक्रम अन्तर्गत वंडर सीमेंट रुरल डवलपमेंट सेन्टर में 15 दिवसीय STEM एवं रोबोटिक्स समर कैम्प का समापन समारोह कम्पनी के यूनिट हेड नितिन जैन के मुख्य अतिथ्य में आयोजित हुआ। जैन ने वंडर सीमेंट लि. परियोजना क्षेत्र के राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों द्वारा समर केम्प में STEM एवं रोबोटिक्स तकनीक से तैयार किये गये माॅडल का अवलोकन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। 


इस अवसर पर जैन ने बच्चों को डिजिटल शिक्षा की दिशा में आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित किया। साथ ही उन्होंने कहा की आज के दौर में तकनीकी ज्ञान अत्यंत आवश्यक है, ओर बच्चों को शैक्षणिक विकास के साथ-साथ डिजिटल लर्निंग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ओर डिजिटलीकरण के महत्व पर जानकारी देते हुए प्रोत्साहित कर उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामना भी दी। इस दौरान मुख्य अतिथि के साथ मंच पर डाॅ. भीमराव अंबेडकर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य आशुतोष व्यास तथा मुख्य ब्लाॅक शिक्षा अधिकारी  अरविन्द मुन्दडा एवं प्रधानाचार्य राजकीय माॅडल स्कूल अनिल सोमानी उपस्थित रहे।


समर कैम्प में विभिन्न राजकीय विद्यालयों एवं राजकीय मॉडल स्कूल निम्बाहेड़ा के कक्षा 9वीं से 12वीं कक्षा के 48 से अधिक छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक  भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने डिजिटलीकरण और स्मार्ट इंटलीजेंस 3D प्रिंटिंग के विषय में गहन जानकारी प्राप्त की और नवीन 15 मॉडल प्रस्तुत किये। समर कैम्प में राजकीय मॉडल स्कूल निम्बाहेड़ा द्वारा अपना अमूल्य योगदान दिया एवं विद्यार्थियों को मार्गदर्शित भी किया गया।


उल्लेखनीय है कि वंडर सीमेंट लि. प्रबंधन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग करते हुए क्षेत्र के सभी  राजकीय विद्यालयों में शिक्षण कार्य एवं शिक्षा में गुणवत्ता हेतु विद्यालय भवन की सुविधाओं के लिये शिक्षा विभाग को निरन्तर सहयोग किया जा रहा है। इसी क्रम में युवाओं हेतु वंडर सीमेंट रुरल डवलपमेंट सेन्टर में VDO, 4TH GRADE, REET, CET, पटवारी, पुलिस कांस्टेबल की निःशुल्क कक्षाएं अनुभवी एवं विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा निरन्तर संचालित हैं।


 संचालन अनिल सोमानी द्वारा किया गया। इस दौरान प्रधानाचार्य पाटनी पब्लिक स्कूल गिरीश बाबू एम एम, प्रधानाचार्या राजकीय विद्यालय बांसा श्रीमति कौशल्या शर्मा तथा ब्लाॅक निम्बाहेड़ा के पी.ई.ई.ओ. दिलीप हिंगड़, जितेंद्र कुमार सोनी, नन्दसिंह राणावत एवं वरिष्ठ अध्यापकगण घनश्याम जोशी, गोवर्धनपाटीदार,दीपक कुमार भट्ट सहित अभिभावकगण तथा वंडर सीमेंट के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE