BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 27, 2025, 7:15 pm
NEWS : अखिल भारतीय आईपीएससी हॉकी टूर्नामेंट में सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ ने जीती ओवरऑल चौंपियनशिप ट्रॉफी, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ स्थित सैनिक स्कूल में प्राचार्य कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया, उप प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल पारुल श्रीवास्तव एवं प्रशासनिक अधिकारी मेजर सी श्रीकुमार के निर्देशन में 26 जून से शुरु हुई अखिल भारतीय आईपीएससी (इंडियन पब्लिक स्कूल्स कॉन्फ्रेंस) हॉकी टूर्नामेंट (अंडर-14 बालक वर्ग) शुक्रवार को संपन्न हुई। समापन समारोह के मुख्य अतिथि सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ के प्राचार्य कर्नल अनिल देव सिंह जसरोटिया थे। उप प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल पारुल श्रीवास्तव एवं  प्रशासनिक अधिकारी मेजर सी श्रीकुमार ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। 

   
स्कूल के जनसंपर्क अधिकारी बाबू लाल शिवरान ने बताया कि इस टूर्नामेंट में पंजाब पब्लिक स्कूल, नाभा (पंजाब), मॉडर्न पब्लिक स्कूल, नई दिल्ली, हैदराबाद पब्लिक स्कूल, बेगमपेट (तेलंगाना) एवं सैनिक स्कूल चित्तौड़ग सहित कुल चार स्कूलों की टीमों ने भाग लिया। बेस्ट प्लेयर ऑफ दा टूर्नामेंट सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ का कैडेट प्रिंस कुमार एवं बेस्ट गोलकीपर पंजाब पब्लिक स्कूल, नाभा का गुरफतेहबीर सिंह रहा। 


इस प्रतियोगिता में सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ 9 पॉइंट के साथ प्रथम, पंजाब पब्लिक स्कूल, नाभा (पंजाब) द्वितीय एवं हैदराबाद पब्लिक स्कूल, बेगमपेट (तेलंगाना) तृतीय स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में रेफरी का कार्य संजय बारेगामा, रईस मोहम्मद शेख, सत्यनारायण सिंह एवं प्रकाश लोहार ने किया। स्कूल के भौतिक विज्ञान के प्रयोगशाला सहायक गौरव जाखड़ ने इस टूर्नामेंट में सयोजंक का कार्य किया। अंत में मुख्य अतिथि ने विजेता सैनिक स्कूल चित्तौड़गढ़ को ट्रॉफी प्रदान की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE