BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 28, 2025, 12:14 pm
KHABAR : वर्ल्ड हेरिटेज साइट विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी खजुराहो में एक लंबे अरसे के बाद गाइड एक प्रेम कहानी फिल्म की शूटिंग हुई प्रारंभ, पढे़ भरत यादव की खबर 

Share On:-

छतरपुर। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिला के वर्ल्ड हेरिटेज साइट विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी खजुराहो में एक लंबे अरसे के बाद श्याम एंटरटेनमेंट एंड मूवीस मुंबई के द्वारा सुनील वर्मा एवं सूरज साह  द्वारा निर्देशित बुंदेली फिल्म ष्गाइड एक प्रेम कहानीष् की शूटिंग का मुहूर्त आज खजुराहो के आस्था का केंद्र मतंगेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना के साथ शूटिंग प्रारंभ हुई।


गाइड एक प्रेम कहानी फिल्म की शूटिंग जो की बुंदेली भाषा पर आधारित है इसकी शूटिंग बुंदेलखंड अंचल के प्रमुख तीर्थ एवं दर्शनीय स्थलों में खजुराहो के अलावा ओरछा, झांसी, पन्ना,महोबा के अलावा अन्य कई स्थानों में की जाएगी, इस फिल्म के पीछे उद्देश्य को फिल्म के निदेशक सुनील वर्मा ने बताते हुए कहा कि हम फिल्म के माध्यम से न सिर्फ पर्यटन को बढ़ावा देना चाहते हैं बल्कि स्थानीय कलाकारों को भी इस फिल्म में अवसर मिले और माया नगरी मुंबई तक उनकी पहचान पहुंचे यह उनका प्रयास होगा तथा मल्टीप्लेक्स में पहली बार किसी बुंदेली फिल्म रिलीज होगी जो हम सभी के लिए गौरव की बात है।


इस फिल्म के मुख्य रोल गाइड की भूमिका निभाने वाले भोजपुरी कलाकार जय यादव ने कहा कि बुंदेली फिल्म करने का उनका यह पहला अनुभव है हालांकि वह कई भोजपुरी फिल्मों के अलावा हिंदी और मराठी फिल्में भी कर चुके हैं, फिल्म की अभिनेत्री अनीता साहू ने भी कहा कि वह बुंदेली माटी से जुड़ी हुई है और वह इसी क्षेत्र से है इसलिए उनका इस फिल्म में पर्यटक की भूमिका निभाने का जो अवसर मिला वह निश्चित रूप से उनके लिए बहुत ही यादगार होगा, तथा उनकी बड़ी इच्छा थी कि वह खजुराहो क्षेत्र में यहां के कलाकारों के लिए तथा क्षेत्र के लिए फिल्मों के माध्यम से कुछ करें जो उनका सपना पूरा हो रहा है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE