छतरपुर। जिला के ग्राम झमटुली में बिजली विभाग के विरोध में चक्का जाम, बेहर मोहल्ला में 8 दिन से नही है बिजली, ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद नहीं कराया गया सुधार,गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर बैठकर किया चक्का जाम, देवगांव से बिजावर और पन्ना जाने वाला मार्ग बंद हुआ। बिजली विभाग की मनमानी से ग्रामीण परेशान, कई बार शिकायत करने के बाद भी नहीं हुआ समाधान, बिजली का नया ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग पर अड़े ग्रामीण।