BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 28, 2025, 12:30 pm
BIG NEWS : सीएम डॉ मोहन के ससुर की अचानक बिगड़ी तबीयत, आईसीयू में भर्ती, बेटी सीमा यादव पहुंचीं सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज, लखनऊ रेफर, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के ससुर ब्रह्मादीन यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए यूपी के सुल्तानपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती कराया गया। सीएम मोहन की पत्नी सीमा यादव पिता की देखरेख के लिए अस्पताल पहुंच गई हैं।


लखनऊ किया गया रेफर
सीएम डॉ मोहन यादव के ससुर को सुरक्षा कारणों को देखते हुए लखनऊ रेफर किया गया है। साथ ही उन्हें किसी से मिलने की अनुमति नहीं दी जा रही है। हालांकि, अभी 98 वर्षीय ब्रह्मादीन यादव की स्थिति में सुधार है, लेकिन उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ रेफर कर दिया गया है। बता दें कि, सीएम डॉ मोहन यादव का ससुराल सुल्तानपुर के विवेकानंद नगर में है।


उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले के विवेकानंद नगर मोहल्ले में ब्रह्मादीन यादव अपने पुत्र विवेकानंद यादव के साथ लंबे समय से रह रहे है। बीते रविवार को पेट में समस्या के कारण पुत्र विवेकानंद ने इन्हें सुलतानपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया लेकिन स्थिति में अधिक सुधार न होने पर डॉ पवन कुमार सिंह के सुझाव पर उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया। भर्ती के दौरान डॉ अवनीश गुप्ता, डॉ अशोक गुप्ता ने बताया कि 24 घंटे में स्थिति सामान्य हो जाएगी।


फिलहाल अब पहले से राहत है। उनकी देखरेख के लिए मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव और सीएमओ भारत भूषण सहित डॉक्टरों की टीम मौजूद है। पिता की खराब तबीयत की जानकारी होने पर डॉ मोहन यादव की धर्मपत्नी सीमा यादव ने आज सुबह मेडिकल कॉलेज पहुंच कर पिता का हालचाल पूछा । करीब एक घंटे पिता के साथ रुकने के बाद आज दोपहर लखनऊ वाया मध्य प्रदेश के लिए रवाना हो गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE