BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 28, 2025, 1:51 pm
KHABAR : कुंभ के कार्यों की पीएमआइएस से मॉनिटरिंग, अब 20 हजार करोड़ के निर्माण कार्यों पर अधिकारी मोबाइल से रख रहे नजर, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। 2028 में आयोजित होने वाले सिंहस्थ के लिए बड़े स्तर पर निर्माण कार्य चल रहे हैं। इन कार्यों की मॉनिटरिंग पीएमआइएस (प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग इन्फॉर्मेशन सिस्टम) से शुरू की जा रही है। इससे अधिकारी अपने मोबाइल-लेपटॉप पर कहीं भी निर्माण कार्य की प्रगति और उनमें किसी भी लापरवाही को देख सकेंगे।


कुंभ को लेकर उज्जैन और आसपास के क्षेत्रों में करीब 20 हजार करोड़ रुपए के कार्य चल रहे हैं। जिनकी पूरे समय मॉनिटरिंग की जा रही है। अधिकारी अब घर या दफ्तर में बैठे निर्माण कार्यों की प्रगति रिपोर्ट देख सकेंगे। इतना ही नहीं भोपाल बैठे अधिकारियों को भी अब उज्जैन के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। वे 24 घंटे मोबाइल से भी कार्य की प्रगति देख पाएंगे।


राज्य एवं जिला के अधिकारी कर सकेंगे निगरानी
कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने मानिटरिंग कार्य आसान करने के लिए विशेष साफ्ट वेयर पीएमआइएस (प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग इन्फॉर्मेशन सिस्टम) तैयार कराया है। सॉफ्टवेयर पर सिंहस्थ के सभी कार्य की प्रतिदिन जानकारी अपडेट की जा रही है। जिससे प्रगति रिपोर्ट, खर्च विवरण, विलंब के कारणों का पूर्वानुमान दिखता रहेगा। इसकी निगरानी राज्य एवं जिला स्तर के वरिष्ठ अधिकारी कर सकेंगे। साथ ही प्रतिदिन निर्माण स्थल से जियो टैग भी अनिवार्य किया गया है।


जियो टैग करना होंगे फोटो
कलेक्टर रोशन सिंह ने बताया कि सिंहस्थ-2028 के लिए कई जगह निर्माण कार्य चल रहे हैं। प्रतिदिन हर स्थान पर जाकर कार्य की मॉनिटरिंग संभव नहीं है। इसी को देखते हुए प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग इन्फॉर्मेशन सिस्टम को लागू करके मोबाइल-लेपटॉप से नजर रखी जा रही है। अब निर्माण कार्य की स्थिति क्या है, कितने लोग काम कर रहे हैं। इसका फोटो प्रतिदिन जियो टैग किया जा रहा है। साथ ही सॉफ्टवेयर से निर्माण कार्य में हो रहे खर्च का भी पता चलता रहेगा।


सिंहस्थ में मोबाइल एप, ई-पास, वर्चुअल दर्शन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित सूचना सेवा, फेस रिकग्निशन मशीनें और ड्रोन से निगरानी जैसे अत्याधुनिक संसाधन का उपयोग होगा। भीड़ प्रबंधन से लेकर प्रचार-प्रसार और सुरक्षा तक में तकनीक की निर्णायक भूमिका होगी। शहर में आधुनिक कमांड एंड कंट्रोल सेंटर बनेगा, जो सभी व्यवस्थाओं की मानिटरिंग करेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE