BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 28, 2025, 2:34 pm
KHABAR : प्रधानमंत्री सड़क विभाग के पुलिया पर नवीन ब्रिज की धिमी चाल ने खोली पोल, पंचायत के जिम्मेदार विधायक निधि ही चगरने चलें थे! जब पहली बारिश में पानी में डुबी ढाबा ग्राम की पुलिया तो बाहर निकला रैलिंग मामला, पढे़ दिनेश वीरवाल की खबर

Share On:-

सरवानियां महाराज। जी हां यह खबर समुचे जिला प्रशासन के कान खड़े करने के लिए पर्याप्त है कि है कि पंचायत के जिम्मेदार लोगों ने ग्राम ढाबा की हाईलाइट पुलिया पर रैलिंग निर्माण कार्य करने के लिए 2023 में स्वीकृत 1 लाख रुपए में से 62 हजार रुपए निकाल कर बिना रैलिंग निर्माण के ही विधायक निधि की राशि को चगरने का काम कर दिया था और जिला योजना समिति और पंचायत राज के हुक्मरानों को इसकी भनक तक नहीं लगी। और लगी भी होगी तों कैसे इस काम का सुपरविजन करने वाले जिम्मेदार अधिकारी उपयंत्री ने बिना काम के ही राशि विड्रॉल पर चुप्पी साधे रखी!विधायक निधि 1 लाख रुपए में से निकाली गई राशि मनासा की एक फर्म को भुगतान कर दिया लेकिन रैलिंग नहीं लगाई थी। मामले में जब जागरूक लोगों द्वारा जिला कलेक्टर हिमांशु चंद्रा को विधायक निधि से राशि निकालनें के बाद भी रैलिंग निर्माण नहीं किये जाने की शिकायत की गई तो शिकायत की भनक लगने पर आनन फानन में दिनांक 24 जुन 2025 को ढाबा ग्राम की पुलिया पर रैलिंग लगाने का काम शुरू कर दिया गया । 10/7/2023 और 24/6/2025 के बिच की पुलिया की तस्वीर और अभी हाल ही में शिकायत के बाद पुलिया की तस्वीर में रैलिंग का अंतर साफ नजर आ रहा है। शिकायत कर्ता के पास 24 जुन से पहले बिना रैलिंग की पुलिया के जियो टेकिंग फोटो उपलब्ध है जो जांच अधिकारी को उपलब्ध कराये जा रहे हैं। कलेक्टर श्री चंद्रा के हस्तक्षेप के बाद मामले में अब जांच जावद एसडीएम प्रीति संघवी नाहर द्वारा कि जा रही है। बताते है एसडीएम प्रीति संघवी ने कड़ा रुख अपनाते हुए पंचायत के जिम्मेदार लोगों को विधायक निधि से राशि आहरण कर कार्य नहीं करने पर नोटिस भेज जवाब तलब किया है ।एसडीएम प्रीति संघवी ने बताया कि जांच की जा रही है, जांच में लापरवाही सामने आने पर एक्शन लिया जाएगा। बहरहाल बारिश की शुरुआत में ही पुलिया पानी में डुबी तों इसके उपर विधायक निधि से स्वीकृत 1 लाख रुपए की राशि में से 62 हजार रुपए विड्राल की बात सामने आ गई , यंहा आपको बता दें कि जावद क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने इस पुलिया पर 2019 और 2023 में लोगों के पुलिया पार करते समय पानी के तेज बहाव के साथ बह जाने से हुई मौतों को ध्यान में रखते हुए तत्काल सन 2023 में अप्रैल माह में मानवीय पहलू को ध्यान में रखकर इस कथित मौत की पुलिया पर रैलिंग निर्माण कार्य करने के लिए अपनी निधि से 1लाख रुपए की राशि स्वीकृत कर तीन माह में रैलिंग लगाने के आर्डर जिला योजना समिति के माध्यम से जारी किए गए थे। जितनी फुर्ती और प्राथमिकता के साथ विधायक निधि स्वीकृत की गई थी उतनी ही फुर्ती और प्राथमिकता के साथ सचिव ग्राम पंचायत आमलीभाट एवं सरपंच ने मनासा की एक फर्म को 62152 रुपए का भुगतान दिनांक 10/7/2023 को कर दिया जिसके बिल और भुगतान की स्थिति पंचायत पोर्टल पर दर्ज दिखाई दे रही है लेकिन ग्राम ढाबा की इस हाईलाइट पुलिया पर राशि निकालनें के लगभग दो साल बाद भी रैलिंग किसी को नजर नहीं आ रही थी , अब जब इसकी शिकायत और जिला कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के हस्तक्षेप से शुरू हुई जांच की बात सामने आई तो कार्रवाई के डर से अचानक 24 जुन 2025 को पंचायत के जिम्मेदार हरकत में आ गये और पुलिया पर रैलिंग लगाने का काम शुरू कर दिया जिसकी ताजा तस्वीरें भी सामने आ गई। बताते है पंचायत के जिम्मेदार लोगों ने इस विधायक निधि को चगरने का मानस इसलिए बनाया होगा कि इस पुलिया को उंचा उठाने के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क विभाग ने ग्राम ढाबा में अक्सर पानी में डुब जाने वाली इस हाईलाइट पुलिया के स्थान पर नवीन ब्रिज निर्माण कार्य की डीपीआर तैयार कर पुलिया निर्माण की टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी । बताते है यही से विधायक निधि को चगरने का प्लान शुरू हो गया और पंचायत के जिम्मेदारों को शायद यह यकीन रहा होगा कि शिघ्र ही पुलिया को तोड़कर नवीन ब्रिज निर्माण किया जाएगा तो टुटी पुलिया के साथ रैलिंग भी टुटना शामिल हो जाएगा और और नवीन ब्रिज भी बन जायेगा और इसी के साथ किसी को पता भी नहीं चलेगा और विधायक निधि को चगरने का काम चुपचाप सफल हो जायेगा, लेकिन प्रधानमंत्री सड़क विभाग की नवीन ब्रिज निर्माण की धिमी चाल ने विधायक निधि को चगरने के इस खेल की पोल खोल दी। फिलहाल मामले में जिला प्रशासन तथ्यों एवं नोटिस के जवाब में समीट कथनों को विधायक निधि के अकाउंट से जारी राशि को तथा कार्य स्वीकृत दिनांक और कार्य पूर्ण करने की अवधि तक काम की स्थिति और शिकायत के बाद लगाई गई रैलिंग के विषयों पर बारिकी से पड़ताल कर रहा है ताकि सच सामने आ सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE