BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 28, 2025, 2:59 pm
NEWS : संगम मार्ग एनिकट पर दिखा भालू, क्षेत्र में फैली सनसनी, 3 घंटे की मशक्कत के बाद ट्रेंकुलाइज कर सुरक्षित किया रेस्क्यू, पढे़ रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। शहर के नजदीक भोई खेड़ा संगम मार्ग पर गंभीरी नदी पर बने एनिकट के नजदीक अचानक एक वयस्क भालू दिखाई देने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और लोगों का हुजूम इकट्ठा हो गया।


जानकारी में आया कि 28 जून शनिवार को प्रातः करीब 7ः00 बजे भोई खेडा एनीकट के समीप एक विशालकाय भालू दिखाई दिया जिसकी सूचना फैलते ही वहां भीड़ एकत्रित हो गई। भालू का आकार देखकर कौतुक व सनसनी फैल गई।


इसकी सूचना तुरंत वन विभाग और वन्य जीव प्रेमी मनीष तिवारी को दी गई। सूचना पर उपवन संरक्षक राहुल झांझरिया के निर्देश पर वन विभाग की टीम एवं मनीष तिवारी रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए रवाना हुए किंतु तब तक वह भालू एनीकट पार कर मानपुरा खदान क्षेत्र में पहुंच गया एवं खदान क्षेत्र में मजदूरों एवं ग्रामीणों की भारी उपस्थिति देख भागता हुआ एक गिट्टी क्रेशर पर बने टीन शेड पर जाकर बैठ गया। संभवतः काफी अधिक भागने से थकान के कारण वह घंटों वहीं बैठ रहा। वन विभाग की टीम ने पहुंचकर मौके का जायजा लिया एवं भालू को ट्रेंकुलाइज करने का निर्णय लिया, जिसके लिए बस्सी से गन एवं ट्रेंकुलाइज टीम को बुलाया गया। आखिरकार 3 घंटे की भारी मशक्कत के बाद भालू को वनपाल मनोहर जाट द्वारा ट्रेंकुलाइज कर सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। इसके उपरांत पशु चिकित्सक डॉक्टर धर्मेंद्र सोन से मेडिकल मुआयना कराया गया एवं टीम भालू को उपयुक्त स्थान पर छोड़ने के लिए रवाना हो गई।


इस मौके पर वन्य जीव मनीष तिवारी के साथ वन विभाग के मनोहर जाट, मुकेश खारोल, तेज सिंह, नाथू सिंह, भूपेंद्र, प्रकाश सेन आदि उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE