BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 28, 2025, 4:55 pm
KHABAR : गोविंद राम तोदी शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय जावरा में लोकल काउंसलिंग आयोजित, प्रथम एवं द्वितीय चरण की काउंसलिंग उपरांत रिक्त सीटों पर प्रवेश, पढे़ खबर

Share On:-

जावरा। गोविंद राम तोदी शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय जावरा के प्राचार्य जी.बी. बामनकर ने  प्रेस नोट जारी कर बताया कि इस वर्ष आयुक्त तकनीकी शिक्षा संचालनालय भोपाल, रतलाम जिला व जावरा अनुविभागीय प्रशासन एवं जिला शिक्षा अधिकारी रतलाम, रतलाम जिला परियोजना समन्वयक के प्रयासों से गोविंदराम तोदी शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय जावरा में गत वर्ष की अपेक्षाकृत अधिक विद्यार्थियों का प्रवेश हुआ है। इस वर्ष शत- प्रतिशत प्रवेश के लिए महाविद्यालय प्रबंधन भी प्रयत्नशील है। सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल एवं कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा पाठ्यक्रम में दसवीं कक्षा उत्तीर्ण विद्यार्थियों को सीधे प्रवेश दिया जा रहा है। प्रथम एवं द्वितीय चरण की काउंसलिंग उपरांत रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु संस्था स्तर पर लोकल काउंसलिंग दिनांक 2 जुलाई 2025 को आयोजित की गई है। इच्छुक विद्यार्थी लोकल काउंसलिंग हेतु अपना रजिस्ट्रेशन कियोस्क सेंटर या शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय जावरा में उपस्थित होकर भी करवा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के पश्चात सभी आवश्यक दस्तावेजों एवं प्रवेश शुल्क के साथ उपस्थित होकर संस्था में प्रवेश ले सकेंगे। उपस्थित होने वाले सभी विद्यार्थियों के लिए प्रवेश की संपूर्ण प्रक्रिया उसी दिन संपादित होगी। रिक्त सीटों की जानकारी दिनांक 01 जुलाई 2025 से एमपी ऑनलाइन पोर्टल या गोविंद राम तोदी शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय जावरा की वेबसाइट www.gpcjaora.in पर उपलब्ध होगी। लोकल काउंसलिंग हेतु बाहर से आने वाले विद्यार्थियों की सुविधा के लिए जावरा बस स्टैंड चौपाटी, रेलवे स्टेशन जावरा एवं शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय पाईन्ट से मिनी डोर की व्यवस्था रहेगी। इस वर्ष छात्राओं के आवास के लिए गर्ल्स हॉस्टल की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है। गरीब विद्यार्थियों को शिक्षण शुल्क जमा करने हेतु बैंक लोन की सुविधा भी बैंक के सहयोग से प्रदान कराई जा रही है। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE