BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 28, 2025, 5:47 pm
BIG NEWS : निर्माणाधीन अंबेडकर धाम का सीएम ने किया अवलोकन, डॉ मोहन बोले- बीजेपी ने महू में उनका पहला स्मारक बनाया, कांग्रेस ने उनके साथ किया छल, पढे़ खबर

Share On:-

ग्वालियर। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने ग्वालियर में जौरासी स्थित निर्माणाधीन अंबेडकर धाम का अवलोकन किया। करीब 20 करोड़ की लागत से बन रहे अंबेडकर धाम का डॉक्टर मोहन ने जायजा लिया। उन्होंने कहा- हमारी पार्टी सदैव डॉ अंबेडकर के समाज में किए गए योगदान को नमन करती है। पार्टी हर साल अंबेडकर की जयंती और पुण्यतिथि मनाती हैं। प्रधानमंत्री ने बाबा साहब के पंच तीर्थों पर भाजपा ने धाम बनाए हैं। महू में बाबा साहब का पहला स्मारक बनाया है, जहां हर साल अंबेडकर महाकुंभ लगता है। ग्वालियर के अंबेडकर स्मारक का दूसरे चरण के काम का जल्दी भूमि पूजन करने वापस ग्वालियर आऊंगा।


तत्कालीन प्रधानमंत्री ने नेहरू ने अंबेडकर को पूरी ताकत लगाकर हराया
कांग्रेस ने सदैव बाबा साहब की आत्मा को दुखाया है। उनके साथ झूठ बोलकर छल किया, उनकी योग्यता के हिसाब से मंत्रिमंडल में तत्कालीन प्रधानमंत्री नेहरू ने जवाबदारी नहीं दी। जब बाबा साहब चुनाव लड़े तो कांग्रेस ने हराने का प्रयास किया। उनकी पार्टी के जब दो सदस्य चुनाव जीते एक ने अपनी सीट से इस्तीफा दिया, बाबा साहब ने उपचुनाव लड़ा तो तत्कालीन प्रधानमंत्री ने नेहरू ने अंबेडकर को पूरी ताकत लगाकर हराया।


पार्थिव देह आने जाने का विमान का खर्चा भी ले लिया
बाबा साहब के लिए पार्लियामेंट में पहली बार चित्र लगाने का काम भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में किया। जीते जी कांग्रेस के समय परेशान रहे और जब शरीर छोड़ दिया तो उनका अंतिम संस्कार के लिए दिल्ली में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने जगह नहीं दी। उनके पार्थिव शरीर को मुंबई ले गए तो तत्कालीन सरकार ने विमान से पार्थिव देह आने जाने का विमान का खर्चा भी उनकी पत्नी से लिया। इससे बड़ा निंदनीय काम क्या होगा।


समाज में किये उनके योगदान को नमन किया
आपातकाल का पाप कांग्रेस के सिर पर है, जब उन्होंने संविधान की हत्या कर दी थी। कोर्ट ने उनका चुनाव अवैध घोषित किया बदले में उन्होंने देश को आपातकाल दिया। कार्यक्रम में आकर मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि हमने सागर के अभ्यारण को डॉ अंबेडकर के नाम पर किया। हमने दुनिया भर के बौध्दों को जोड़ने के लिए बुद्ध यूनिवर्सिटी बनाने का काम किया है, अंबेडकर के आधार पर विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति, डॉ भीमराव विश्वविद्यालय आदि सारी योजना दी है। वास्तव में हमने समाज में किये उनके योगदान को नमन किया।


कांग्रेसी उपवास के चक्कर में उपहास का पात्र बने
अंबेडकर धाम के दूसरे चरण के काम का भूमि पूजन करने मैं 5 जुलाई को फिर ग्वालियर आऊंगा। बचे हुए हुए काम को जल्द पूरा करेंगे। हमारे सभी नेता भी इस मुद्दे पर हमारे साथ है। केंद्रीय मंत्री सिंधिया, नरेंद्र सिंह सभी बाबा साहब के इस धाम को भव्य बनाने में सहयोग दे रहें हैं। हम यहां अच्छे काम करके उनके आदर्श आगे बढाएंगे। अब कांग्रेस बताएं कि उन्होंने बाबा साहब का स्मारक क्यों नही बनने दिया। किए गए अन्याय के लिए माफी क्यों नही मांगी, वोट के चक्कर में नकली नाटक करने से बात नहीं बनती है। कांग्रेसी उपवास के चक्कर में उपहास का पात्र बने हैं। कांग्रेस उपवास नहीं कर रही है वोट के रास्ते ढूंढ रही, जनता सब जानती है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE