BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 28, 2025, 6:23 pm
BIG NEWS : शिवराज बोले- सरकार की छवि बिगाड़ रहे अधिकारी, वन विभाग पर भड़के, आदिवासियों से कहा- अफसर गड़बड़ करते हैं, मामा आपके साथ, पढे़ खबर

Share On:-

सीहोर। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान वन विभाग के अफसरों पर भड़क गए। उन्होंने कहा कि ये अफसर सब गड़बड़, सड़बड़ करते हैं। वन विभाग के अधिकारी सरकार की छवि बिगड़ने की कोशिश कर रहे हैं।


जमीन की शिकायत लेकर आए आदिवासियों से शिवराज सिंह ने कहा- मामा तुम्हारे साथ है। मैं फॉरेस्ट डिपार्टमेंट वालों से कहता हूं कि गलती न करें, ये किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


बता दें कि शिवराज सिंह चौहान शनिवार को सीहोर में कलेक्ट्रेट में बैठक में शामिल होने पहुंचे थे। यहां बड़ी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग जिले में बनने वाले सरदार पटेल अभयारण्य का विरोध करने कलेक्ट्रेट पहुंचे थे। जिन ग्रामों में अभयारण्य का दायरा पहुंच रहा है, वहां के लोगों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर अभयारण्य को निरस्त करने की मांग की है।


आदिवासी बोले- अभयारण्य निरस्त किया जाए
आदिवासियों का कहना है कि जिले में हमारे जनजाति समाज के लगभग 200 गांव में 2 लाख जनसंख्या रहती है। समाज वन परिक्षेत्र में रहकर वन भूमि पर कृषि कार्य कर अपना जीवन यापन करता है। वन भूमि पर वर्षों से हमारा कब्जा है।


कुछ किसानों को वन अधिकार पत्र बना दिए गए हैं। कई के नहीं बन पाए। ऐसे में वन विभाग और वन विकास निगम आए दिन 25 से 30 वर्ष पुरानी कृषि भूमि पर नया अतिक्रमण बताकर कार्रवाई कर रहा है। इसलिये मांग है कि प्रस्तावित सरदार वल्लभ भाई पटेल अभयारण्य को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए।


हमें पुरानी जमीन से हटा रहा है वन विभाग
आदिवासियों ने कहा कि वन अधिकार अधिनियम 2006 के अंतर्गत सीहोर जिले के जितने भी वन मित्र पोर्टल पर आवेदन किए गए हैं। शीघ्र उनका निराकरण कर उनका वन अधिकार पत्र बनाया जाए। वन विभाग साक्ष्य न होने के अभाव में हमारी पुरानी कृषि भूमि को नई बताकर जो कार्रवाई कर रहा है उसे रोका जाए।


आदिवासियों से मिले केंद्रीय कृषि मंत्री
कलेक्टर कार्यालय में बैठक में शामिल होने आए शिवराज सिंह चौहान से भी आदिवासियों ने मुलाकात की। आदिवासियों से चर्चा करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उनके साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। वन विभाग के अधिकारी सरकार की छवि बिगड़ने की कोशिश कर रहे हैं। शिवराज सिंह ने इस मामले में आदिवासियों के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिलने की बात भी कही है।


शिवराज सिंह ने कहा कि वह खेमरी में बैठकर आदिवासियों को बढ़ाने के लिए काम करेंगे। सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी। मामा आपके साथ रहेंगे। शिवराज सिंह ने कहा कि मैं फिर कहता हूं फॉरेस्ट डिपार्टमेंट वालों से, वन विभाग वालों से कि दोबारा ऐसी गलती मत करना। जो कर रहे हैं वो सरकार की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। ये न करें किसी भी कीमत पर।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE