BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 28, 2025, 6:31 pm
KHABAR : दतिया में पीडीएस कालाबाजारी को लेकर प्रशासनिक टीम ने नंदनी ट्रेडर्स आटा मिल पर मारा छापा कार्यवाही, पढे़ खबर

Share On:-

दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया में दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े के निर्देशन में एसडीएम संतोष तिवारी के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने शनिवार को रात्रि में एक आटा मिल पर छापा मारा। इस दौरान आटा मिल में बड़ी मात्रा में पीडीएस का गेहूं और चावल बरामद हुआ। छापा मार कार्रवाई सिविल लाइन थाना इलाके के झिर के बाग स्थित राजनंदनी आटा मिल पर की गई। एसडीएम तिवारी के साथ संयुक्त कलेक्टर ऋषि कुमार सिंघई, मंडी एवं जिला खाद्य अधिकारी और सिविल लाइन थाना प्रभारी सुनील वानोलिया मौजूद थे।


प्रशासनिक टीम को सूचना मिली थी कि आटा मिल में पीडीएस का अनाज अवैध रूप से स्टोर किया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर टीम ने छापा मारा और बड़ी मात्रा में पीडीएस का गेहूं और चावल बरामद किया। प्रशासनिक टीम मामले की जांच में जुटी है। एसडीएम तिवारी ने बताया कि अवैध तरीके से पीडीएस का अनाज स्टोर करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दे कि प्रशासन को शिवपुरी से इनपुट मिला था, जहां पुलिस ने 11 लाख रुपये का सरकारी गेहूं और चावल जब्त किया था। गिरफ्तार आरोपी ने बताया था कि यह माल दतिया से लाया गया है। इसके बाद प्रशासन ने दतिया में छापा मारा और बड़ी मात्रा में पीडीएस का अनाज बरामद किया। 


इस मामले में दतिया एसडीएम संतोष तिवारी का कहना है कि नन्दनी ट्रेडर्स मिल पर कार्यवाही की गई। अभी भी कार्यवाही जारी है। माल कहा से स्टोर किया गया है, कहा से आया है। जांच की जा रही है। सारा माल जब्त करने के साथ कुल कितना माल है, कांटा करने के बाद पता चल सकेगा। उन्होंने दतिया निवाड़ी माल भेजा था,जो शिवपुरी पकड़ा गया है, यह वही माल है उसका रसीद भी मिली है। इस मामले में आरोपी पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE