मनासा। स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण में सहभागिता हेतु ग्रामीणों को जागरूक करने और स्वच्छता के संदेशों को प्रसारित करने हेतु कलेक्टर हिमांशु चंद्रा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अमन वैष्णव के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायतो द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण एवं स्वच्छता की वॉल पेंटिंग कार्य कराया जा रहा है।