BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 29, 2025, 10:13 am
KHABAR : नपा सीएमओ बामनिया ने स्वच्छता पर्यवेक्षको की बैठक लेकर की वन टू वन चर्चा, वर्षाकाल हेतु स्पेशल टीम गठित करने के दिए निर्देश, पढे़ खबर

Share On:-

नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच की मुख्य नगर पालिका अधिकारी दुर्गा बामनिया ने शनिवार, 28 जून को नगर पालिका स्थित सीएमओ कक्ष में वर्षाकाल में त्वरित सेवा प्रदान करने, जल भराव के दौरान टीम तैनात करने व शहर की सफाई व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए नगर पालिका के सभी स्वच्छता पर्यवेक्षकों की बैठक लेकर उनसे वन टू वन चर्चा की और उनकी समस्या व सुझाव को भी सुना तथा आवश्यक निर्देश दिए।


बैठक में प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी दिनेश टाक, स्वच्छता निरीक्षक भेरूलाल अहीर, अविनाश घेंघट व प्रभारी स्वच्छता लिपिक शुभम उपाध्याय भी उपस्थित थे। बैठक में बामनिया ने प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी टांक को वर्षाकाल व जलभराव जैसी आपात स्थिति में त्वरित सेवा हेतु एक विशेष टीम गठित करने के निर्देश भी दिये, जो जब भी आवश्यकता पड़े वहां तत्काल पहुंचकर अपने कार्य को अंजाम दे। बामनिया ने स्वच्छता पर्यवेक्षकों से अपने कार्यों को जिम्मेदारी के साथ निभाकर फिल्ड में ड्यूटी समय में तैनात रहकर सफाई व्यवस्था को सुचारु बनाने  व समय-समय पर अपने क्षेत्र की सफाई व्यवस्था की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुए कहा कि कर्तव्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्यवाही की जावेगी। बैठक मे जब स्वच्छता पर्यवेक्षको ने बताया कि कई नागरिकों ने नाले और नालियों पर चबूतरे आदि बनाकर अतिक्रमण कर रखा है जिसके कारण नाले और नालियों की सफाई सही ढंग से नहीं हो पाती है और बारिश में जलभराव जैसी स्थिति पैदा होती है। इस पर बामनिया ने कहां की जहां भी ऐसी स्थिति है वहां संबंधित को नाले व नाली के ऊपर से अतिक्रमण हटाने की समझाइश दे, अगर वह अतिक्रमण नहीं हटाता है तो जेसीबी व कर्मचारियों की मदद से अतिक्रमण हटाकर जल निकासी का प्रबंध करें ताकि जलभराव की स्थिति निर्मित नहीं हो।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE