देवास। कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने जिला जेल परिसर में बनाई गई नवीन श्री गोविंद गोपाल आदर्श गोशाला का लोकार्पण एवं जिला जेल का निरीक्षण किया। गोशाला लोकार्पण के दौरान कलेक्टर सिंह ने गो माता एवं गोवंश की पूजा की। साथ उन्होंने कुट्टी मशीन का लोकार्पण भी किया या। इस दौरान जिला जेल अधीक्षक हिमानी मनवारे, जेल उप अधीक्षक अनिल दुबे सहित अन्य जिला जेल के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर सिंह ने जेल में संचालित मिथेन गैस प्लांट का निरीक्षण कर गौशाला मे उत्पादित उत्पाद जैसे जैविक खाद, गोकाष्ट, हवन कण्डे, गौमूत्र एवं कण्डे आदि के निर्माण की प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की गई।
इस दोरान कलेक्टर ने जिला जेल में मुलाकात पंजीयन कक्ष, स्थापना शाखा, वारंट शाखा, कंट्रोल रूम एवं निर्वाह शाखा, मुलाकात कक्ष, अष्टकोण कार्यालय, लाइब्रेरी, बंदी ग्रह वार्ड, संगीत भवन, रसोई घर, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने कहा कि जेल प्रांगण में अच्छी गोशाला बनी है। इसके लिए जेल अधीक्षक एवं जेल के सभी अधिकारी-कर्मचारियों को बहुत-बहुत बधाई। गोशाला के माध्यम से सभी को गौ माता की सेवा करने का मौका मिलेगा। जिला जेल में बहुत अच्छी पेंटिंग की गई है। जेल में बंदियों के लिए अच्छी व्यवस्था है। जेल सुधार ग्रह है, यहां से बेहतर इंसान बनकर जाए। लाइब्रेरी में अच्छी किताबे है, जिससे बहुत कुछ सिख सकते है। जेल में अच्छा काम हो रहा है।
जेल अधीक्षक हिमानी मनवारे ने बताया की मालवा माटी के संत एवं मध्यप्रदेश में 200 से अधिक गौशालाओं के संचालक परम पूज्य कमल किशोर जी नागर के प्रेरणा एवं स्थानीय जिला प्रशासन के सहयोग से निर्मित नवीन गोविंद गोपाल आदर्श गौशाला का निर्माण करवाया गया है।