BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 29, 2025, 11:01 am
BIG NEWS : जिला पंचायत अध्यक्ष का टोल कंपनी के खिलाफ पुलिस अधीक्षक को पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, मैनेजर और टोल कर्मियों पर अभद्र भाषा और इशारे करने के गंभीर आरोप, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मंदसौर। जिले की जिला पंचायत अध्यक्ष द्वारा पुलिस अधीक्षक को लिखा गया एक पत्र इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पत्र में जिले के टोल प्लाजा पर पदस्थ टोल कंपनी के मैनेजर और कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।


अध्यक्ष ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि टोल कर्मियों ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और अशोभनीय इशारे किए। यह घटना न सिर्फ अशोभनीय है, बल्कि यह महिला जनप्रतिनिधियों के सम्मान और सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े करती है।


जिला पंचायत अध्यक्ष ने लिखा कि जब एक जनप्रतिनिधि महिला के साथ इस प्रकार का व्यवहार होता है, तो आम महिलाओं की सुरक्षा की स्थिति का सहज अनुमान लगाया जा सकता है। उन्होंने मामले की गंभीरता से जांच कर टोल कर्मियों पर सख्त कार्यवाही की मांग की है।


सोशल मीडिया पर यह पत्र वायरल होने के बाद आमजन में भी रोष देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि यदि जनप्रतिनिधियों के साथ ही ऐसा व्यवहार होता है, तो आम नागरिकों और खासकर महिलाओं की सुरक्षा के सरकारी दावे कितने कारगर हैं, इस पर प्रश्नचिह्न लगना स्वाभाविक है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE