BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 29, 2025, 11:48 am
KHABAR : लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, रिटायरमेंट के दो दिन पहले 50 हजार रिश्वत लेते कृषि विस्तार अधिकारी गिरफ्तारी, पढे़ खबर 

Share On:-

सागर। मध्यप्रदेश लोकायुक्त पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी संतोष कुमार जैन को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा है। खास बात यह है कि आरोपी अधिकारी दो दिन बाद सेवानिवृत्त (रिटायर) होने वाला था।


दुकान का लाइसेंस नवीनीकरण
सागर लोकायुक्त डीएसपी संजय कुमार जैन ने बताया कि पुरानी गल्ला मंडी में खुशहाल कृषि सेवा केंद्र के विक्रेता सुनील कुमार जैन ने शुक्रवार को लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी संतोष कुमार जैन दुकान का लाइसेंस नवीनीकरण के लिए आवश्यक प्रिंसिपल सर्टिफिकेट बनवाने और मक्का का सैंपल उनके पक्ष में करने के एवज में एक लाख रुपए की रिश्वत की मांग की थी। सुनील कुमार जैन ने 10 हजार रुपये मौके पर दिए और बाकी पचास हजार रुपये शनिवार को दुकान पर देने की बात तय हुई थी।


मौके पर हाथ धुलाए तो उनके हाथ लाल हो गए
लोकायुक्त टीम ने शिकायत का सत्यापन कराया। उसके बाद पुरानी गल्ला मंडी स्थित सुनील कुमार जैन की खुशहाल कृषि सेवा केंद्र की दुकान से वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी संतोष कुमार जैन को 50 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथों पकड लिया। मौके पर हाथ धुलाए तो उनके हाथ लाल हो गए। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE