नीमच। स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण में जनसहभागिता बढ़ाने एवं ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अमन वैष्णव के मार्गदर्शन में जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों में स्वच्छता आधारित दीवार लेखन कराया जा रहा है। इस अभियान के तहत ग्राम पंचायतों की प्रमुख दीवारों पर स्वच्छता के प्रेरणादायक नारे एवं संदेश अंकित किए जा रहे हैं, जिससे ग्रामीणों को स्वच्छ आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया जा सके।
अधिकारियों का कहना है कि स्वच्छता न केवल स्वास्थ्य से जुड़ी हुई है, बल्कि यह ग्राम विकास का भी महत्वपूर्ण अंग है। ऐसे जन-जागरूकता अभियानों से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता को लेकर सकारात्मक वातावरण का निर्माण होगा।