BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 29, 2025, 12:44 pm
KHABAR : धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत जिला स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, विधायक परिहार ने कहा- केन्द्र एवं राज्य सरकार जनजातीय वर्ग के उत्थान हेतु प्रतिबद्ध है, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच केन्द्र एवं राज्य सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने हेतु कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है। जनजातीय वर्ग के उत्थान हेतु केन्द्र एवं राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। इस वर्ग के कल्याण हेतु धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत जनजातीय जागरूकता के लिए जिले के ग्रामों में जनजातीय वर्ग के हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने एवं जागरूकता हेतु शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह बात विधायक दिलीप सिंह परिहार, ने शनिवार को आयुष भवन नीमच में ‘‘ धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान ’’ अंतर्गत जनजातीय जागरूकता के जिला स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही। 

अतिथिगणों ने मॉं सरस्वती एवं भगवान बिरसा मुण्डा की तस्वीर पर माल्यार्पण दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिला संयोजक राकेश कुमार राठौर ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर जनपद सदस्य, जनपद पंचायत रतनलाल मालावत ने भी विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन श्यामगिरी गोस्वामी ने किया इस अवसर पर जनजातीय वर्ग के प्रतिनिधिगण, विद्यार्थीगण एवं जनजातीय कार्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे। इस अवसर जिला चिकित्सालय एवं आयुष विभाग द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी कार्यकम स्थल पर  स्‍वास्‍थ्‍य परीक्षण कर आवश्यक दवाएं भी वितरित की गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE