BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 29, 2025, 1:31 pm
KHABAR : जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सेव वाटर साइक्लोथॉन का किया आयोजन, विधायक ने हरी झंडी दिखाकर की शुरुआत, पढे़ खबर

Share On:-

इंदौर। जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत श्सेव वाटर साइक्लोथॉनश् का आयोजन रविवार को किया गया। रीजनल पार्क से बड़ी संख्या में लोग साइकिल पर निकले। विधायक ने हरी झंडी दिखाकर साइक्लोथॉन की शुरुआत की।


बता दें कि इससे पहले भी जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत कई आयोजन किए जा चुके हैं। रीजनल पार्क से शुरू हुई साइक्लोथॉन अलग-अलग मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान लोगों ने जल बचाने की शपथ भी ली। इस आयोजन में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।


विधायक ने दिलाई शपथ
इस आयोजन में महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक मधु वर्मा, एमआईसी सदस्य अभिषेक शर्मा बबलू सहित कई लोग शामिल हुए। यहां विधायक मधु वर्मा ने उपस्थित सभी लोगों को जल बचाने और जल संरक्षण की शपथ दिलाई।


महापौर बोले- इंदौरी कभी पीछे नहीं रहता
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा, एक काम ऐसा था जिसमें हम पीछे थे, लेकिन इंदौरी कभी पीछे नहीं रहता। पानी बचाने और उसके सदुपयोग में इंदौर ने फिर इतिहास रच दिया है। शहर में 500 से ज्यादा कुएं, 100 से ज्यादा बावड़ियां और 27 से अधिक तालाबों को संरक्षित और पुनर्जीवित किया गया है।


कुछ बावड़ियां तो ऐसी थीं, जो 50 साल से साफ नहीं हुई थीं, उन्हें भी साफ किया गया है। अब देशभर से लोग इन्हें देखने आ रहे हैं। इन्हें संरक्षित करना मतलब हमारी और आने वाली पीढ़ियों के लिए पानी छोड़कर जाना है।


साइकिल पर निकले महापौर और नागरिक
रीजनल पार्क से महापौर पुष्यमित्र भार्गव, निगम अधिकारी और अन्य लोग साइकिल पर निकले। साइक्लोथॉन अलग-अलग मार्गों से होकर गुजरी। इस आयोजन में विभिन्न आयु वर्ग के लोग शामिल हुए, जिन्होंने कई किलोमीटर साइकिल चलाकर जल संरक्षण का संदेश दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE