BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 29, 2025, 1:57 pm
KHABAR : नेशनल ट्रैकिंग कैंप करके सकुशल सैलाना पहुंची पीएम श्री शासकीय विद्यालय की दो छात्राएं, लौटने पर विद्यालय परिवार ने किया स्वागत, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। पीएम श्री शासकीय एकीकृत कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सैलाना की छात्रा गुडरखेड़ा निवासी सोनिया पवन प्रजापत एवं बोदिना निवासी राजकुमारी बागदीराम गरवडा दोनों ने 17 जून से 24 जून 2025 तक आयोजित अमरकंटक ट्रैकिंग कैंप में भाग लिया। मध्यप्रदेश 21 बटालियन एनसीसी रतलाम के कमान अधिकारी कर्नल संदीप अहलावत एवं सूबेदार मेजर जयपाल सिंह के निर्देशानुसार कैंप में भाग लेने के लिए 16 जून को रतलाम से रवाना हुई जहां से यह इंदौर से ट्रेन में पेंड्रा रोड होकर बस द्वारा अमरकंटक पहुंची।
कैंप में ट्रेकिंग के साथ-साथ कैडेट्स ने गेम्स ,सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं दार्शनिक स्थलों का भ्रमण किया, जिसमें जैन मंदिर सोनमुड़ा, नर्मदा उद्गम स्थल और अन्य मंदिर शामिल है, 3 किलोमीटर मैराथन में भी भाग लिया। गेम्स में रस्साकसी की टीम में राजकुमारी गरवाडा ने भाग लेकर मेडल भी जीता।
दोनों छात्राएं 25 जून को वापस सैलाना पहुंची जहां सफलतापूर्वक कैंप से वापस आने पर दोनों छात्रों को विद्यालय की प्राचार्य सुनीता छजलानी एवं एनसीसी अधिकारी माया मेहता एवं पूरे विद्यालय परिवार द्वारा शानदार स्वागत किया गया एवं बधाई दी गई। जनजाति कार्य विभाग के विद्यालय की छात्राओं की इस उपलब्धि पर सहायक आयुक्त रंजना सिंह ने हर्ष व्यक्त किया।

छात्राओ ने कहा कि एनसीसी के कारण हमको इतना बड़ा अवसर मिला। कैंप उसके लिए एक अच्छा अनुभव रहा और बहुत कुछ सीखने को मिला यह एक अविस्मरणीय अनुभव है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE