उज्जैन। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह की अध्यक्षता में गत दिनों सिंहस्थ 2028 के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें निर्माण कार्यों की पारदर्शिता, समयबद्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सिंहस्थ कार्यों की PMIS एजेन्सी E&Y द्वारा विकसित सॉफ्टवेयर के माध्यम से उन्नत डिजिटल समाधान प्रस्तुत किया गया।
उल्लेखनीय है कि सिंहस्थ के प्रचलित एवं प्रस्तावित समस्त विभागीय कार्यों की अद्यतन स्थिति को इस सॉफ्टवेयर पर प्रदर्शित किया जा सकेगा, जिसकी निगरानी एवं अवलोकन राज्य एवं जिला स्तर के वरिष्ठ अधिकरियों द्वारा की जावेगी। इस सॉफ्टवेयर पर सभी निर्माण परियोजनाओं का रियल टाईम प्रोजेक्ट डेश-बोर्ड, लाईव स्टेटस, प्रगति रिपोर्ट, खर्च विवरण एवं विलंब के कारणों का पूर्वानुमान आदि प्रदशिर्त होगा, जिसकी सभी स्तर पर निगरानी एवं दिशा निर्देश की सुविधा प्राप्त होगी। अतः सिंहस्थ के कार्यों की समय-सीमा एवं गुणवत्ता अनुरूप पूर्णता के लिए डिजिटल प्रणाली के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा सकेगा की हर निर्माण कार्य समय पर बजट के अनुसार एवं गुणवत्ता मानकों पर खरा उतरे।