BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 29, 2025, 2:11 pm
KHABAR : एसपी ने थाने के स्टाफ से पूछी पर्सनल लाइफ दिक्कतें, थाना प्रभारी को साक्ष्य संकलन और जांच के निर्देश, रामपुर नैकिन थाने का किया निरीक्षण, पढे़ खबर

Share On:-

सीधी के पुलिस अधीक्षक डॉ. रविंद्र वर्मा ने रविवार को थाना रामपुर नैकिन का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने परेड निरीक्षण किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया।


एसपी वर्मा ने पुलिस बल से उनकी व्यक्तिगत और विभागीय समस्याएं जानीं। मालखाना, शस्त्रागार, हवालात, विवेचना कक्ष, शिकायत शाखा और समंस-वारंट शाखा का निरीक्षण किया।


रामपुर नैकिन थाने ने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का 92 प्रतिशत से अधिक निराकरण किया है। अपराध में कमी और अपराधियों की गिरफ्तारी में उल्लेखनीय कार्य के लिए थाना प्रभारी को सम्मानित किया गया।


एसपी ने थाने को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। लंबित शिकायतों का समयबद्ध निराकरण करने को कहा। निगरानी बदमाशों की चेकिंग और अपराधियों की त्वरित गिरफ्तारी पर जोर दिया। ई-साक्ष्य व ई-रक्षक ऐप का उपयोग अनिवार्य किया।


अवैध गतिविधियों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने के निर्देश दिए गए। संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी लगाने और रात्रि गश्त बढ़ाने को कहा। मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।


वर्षा ऋतु को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में चेतावनी बोर्ड लगाने को कहा। निरीक्षण के दौरान एएसपी अरविंद श्रीवास्तव, एसडीओपी चुरहट आशुतोष द्विवेदी और थाना प्रभारी सुधांशु तिवारी मौजूद रहे।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE