BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 29, 2025, 2:24 pm
KHABAR : एसपी ने स्कूल संचालकों को दी चेतावनी, कहा-स्कूल बसों में सुरक्षा उपकरण लगाएं वरना कार्रवाई को तैयार रहें, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन। नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही पुलिस प्रशासन शहर में स्कूल बसों की सुरक्षा को लेकर सतर्क हो गया है। एसपी प्रदीप शर्मा ने रविवार को पुलिस कंट्रोल रूम में स्कूल संचालकों की बैठक बुलाई। जिसमें उच्च न्यायालय और मप्र शासन की गाइड लाइन का पालन गंभीरता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने साफ कहा कि नियमों का पालन न होने पर कार्रवाई के लिए तैयार रहें। बैठक में लगभग 100 स्कूल संचालक शामिल हुए थे।


एसपी ने स्कूल बसों में अनिवार्य सुरक्षा उपकरणों की सूची जारी करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए बस में स्पीड गवर्नर, सीसीटीवी कैमरा, जीपीएस ट्रैकर लगाएं और फर्स्ट-एड बॉक्स रखें। अग्निशमन यंत्र, पैनिक बटन, दरवाजों पर ऑटोमैटिक लॉक और खिड़कियों पर हॉरिजॉन्टल ग्रिल लगाना अनिवार्य है।


तो बसों को सेवा से हटा दिया जाएगा
बैठक में शिक्षा विभाग और परिवहन विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे। एसपी ने स्पष्ट किया कि उच्च न्यायालय और शासन की गाइडलाइन का पालन करना होगा, जो बसें सुरक्षा मानकों पर खरी नहीं उतरेंगी, उन्हें सेवा से हटाना होगा।


विद्यार्थियों के दोपहिया लाने पर रोक लगाएं
स्कूल प्रशासन को निर्देश दिए गए कि बाहरी वाहनों की पूरी जानकारी रखें। विद्यार्थियों को दोपहिया वाहन लाने पर रोक लगाएं। प्रत्येक स्कूल बस में महिला-पुरुष अटेंडर की नियुक्ति अनिवार्य की गई है। स्कूल के सामने गति अवरोधक बनाने के निर्देश भी दिए गए हैं। वाहनों में प्रवेश और निकास के लिए अलग-अलग गेट होने चाहिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE