BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 29, 2025, 3:13 pm
KHABAR : जिले में 1800 सिविल डिफेंस वालंटियरों को दिया प्रशिक्षण, मेडिकल इमरजेंसी में घायल व्यक्ति को सीपीआर सहित ब्लीडिंग रोकने आदि के संबंध में दी विस्तार से जानकारी, पढ़े खबर 

Share On:-

उज्जैन। वर्तमान परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्रदेश में बृहद स्तर पर सिविल डिफेंस वालंटियर नामांकन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत गत दिवस होमगार्ड लाइन उज्जैन में 210 सिविल डिफेंस वालंटियर को विभिन्न आपदाओं एवं युद्ध की स्थिति के दौरान राहत एवं बचाव कार्य के गुर सिखाए गए, जिसमें मुख्यतः हवाई हमले के दौरान प्रशासन द्वारा जारी किए जाने वाले रेड, येलो ,ग्रीन सायरन सहित नागरिक सुरक्षा संगठन के कार्य एवं मेडिकल इमरजेंसी में घायल व्यक्ति को सीपीआर सहित ब्लीडिंग रोकने आदि के बारे में विस्तृत सिखलाई दी गई।
आगजनी की घटना एवं उससे बचाव के तरीके सहित किस प्रकार से आग पर कंट्रोल करना है इसके बारे में भी सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स को आज की कार्यशाला में प्रशिक्षण दिया गया।
जिला कमांडेंट होमगार्ड श्री संतोष जाट ने बताया कि उज्जैन जिले में होमगार्ड विभाग के द्वारा अब तक विभिन्न सत्रों में संचालित सिविल डिफेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 1800 सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स को आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण होमगार्ड एवं एसडीआरएफ की प्रशिक्षित टीम के द्वारा दिया जा चुका है।
जारी वर्षा ऋतु में बाढ़ बचाव सहित सिंहस्थ को दृष्टिगत रखते हुए सिविल डिफेंस का प्रशिक्षण यथावत जारी रहेगा। प्रशिक्षित किए गए सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स की सेवाएं वर्षा ऋतु के दौरान बाढ़ बचाव सहित आगामी पर्व त्यौहार पर घाट सुरक्षा में ली जावेगी । जिला कमांडेंट होमगार्ड श्री संतोष जाट ने बताया कि यदि किसी जगह आपदा आती है तो वहां पर स्थानीय सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स फर्स्ट रिस्पांडर के तौर पर उपस्थित होकर घटना के प्रभाव को कम कर सकते हैं इसलिए आपदा में सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है ।इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला कमांडेंट के अतिरिक्त प्लाटून कमांडर पुष्पेंद्र त्यागी एवं एसडीआरएफ उज्जैन की टीम उपस्थित रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE