BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 29, 2025, 3:19 pm
KHABAR : जिला चिकित्सालय की भोजन शाला का निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाएं, गर्भवती महिलाओं को प्रदान किए जाने वाले भोजन व नाश्ते का किया अवलोकन, दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

उज्जैन। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला उज्जैन डॉ. अशोक कुमार पटेल द्वारा जानकारी देते हुवे बताया कि, दिनांक 27 जून 2025 को दैनिक समाचार पत्र मे प्रकाशित नाकारात्मक समाचार के संबंध में यथा स्थिति जानने हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला उज्जैन डॉ. अशोक कुमार पटेल व डॉ. संगीता पलसानिया, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक द्वारा दिनांक 28 जून 2025 को चरक भवन, जिला चिकित्सालय उज्जैन की भोजन शाला का निरीक्षण किया गया एवं मरीजों एवं गर्भवती महिलाओं को प्रदान की जाने वाले भोजन एवं नाश्ते का अवलोकन किया गया। प्रसूताओ को प्रदान किये जाने वाले लड्डु गुणवत्तापूर्ण नही पाये गये, जिस पर गुणवत्तापूर्ण लड्डु का निर्माण करने एवं भविष्य में भी इसका ध्यान रखने हेतु निर्देश दिये गये। भोजन शाला मे गुड़ भी खुले में रखा पाया गया जिसको उचित तरीके से रखने हेतु निर्देश दिये गये। दूध भी खुला रखा पाया गया जिसको ढक कर रखने एवं सांची कंपनी का दूध का वितरित करने हेतु निर्देश दिये गये।
अस्पताल में भर्ती मरीजों व गर्भवती महिलाओं को समय पर निर्धारित डाईट प्रदान करने एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन निर्माण करने हेतु एवं भगवान सिंह को डाईट प्रतिदिन चौक करने हेतु निर्देश दिये गये। भोजन निर्माण मे स्वच्छता का भी विशेष ध्यान रखने एवं भोजन व नाश्ता प्राप्त करने मे मरीज व गर्भवती महिलाओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाये साथ ही शासन द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल व डाईट चार्ट अनुसार प्रत्येक मरीज व गर्भवती महिलाओं को डाईट उपलब्ध करवाई जाना सुनिश्चित करे। भोजन शाला के संचालन अथवा डाईट निर्माण व वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है तो कार्यवाही किये जाने हेतु हिदायत दी गई। निरीक्षण के दौरान डॉ. अशोक कुमार पटेल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. संगीता पलसानिया, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक सहित चिकित्सालय के संबंधित कर्मचारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE