खरगोन। जिले की साइबर पुलिस को मिली बड़ी सफलता 100, मोबाइल बरामद एक समय था जब मोबाइल गुम, चोरी या लूट लिया गया हो तो उसके वापस मिलने की उम्मीद लगभग ना के बराबर होती थी, लेकिन अब ऐसा नही है। आधुनिक उपकरणों से लैस सायबर पुलिस अब ऐसे मामलों में भी सफलता हासिल कर रही है। जिला पुलिस ने सर्विलांस की मदद से शनिवार को 100 ऐसे ही मोबाइल बरामद किए है, जो गुम या चोरी हो चुके थे। इन मोबाइल धारकों को पुलिस कंट्रोल रुम में एसपी धर्मराज मीना ने मोबाइल वितरित किए। अपने खोये मोबाइल पाने की उम्मीद खो चुके मोबाइल धारको के चेहरे पर दोबारा मोबाइल मिलने की खुशी साफ नजर आई।
इन मोबाइल धारको ने बताया कि मोबाइल वापस मिलने की पुलिस से मिली सूचना के बाद खुशी का ठिकाना नही रहा। एसपी एवं सायबर टीम का आभार, जिन्होंने व्यस्तता के बीच हमारे गुम मोबाइल तलाशकर हमें लौटाए है।