BREAKING NEWS
9 दिनों में हुई तीन वारदातों का खुलासा,.. <<     गुना में सद्भावना सम्मेलन का आयोजन, सामाजिक.. <<     रतलाम के शेरपुर में निकली भव्य नवांकुर सखी.. <<     BIG NEWS : नीमच में अगस्त माह की इन दो तारीखों को.. <<     NEWS : धमोतर विकास अधिकारी राकेश कुमार निनामा.. <<     KHABAR : एनएसएसजी ग्रीन बेल्ट पर शान से लहराया.. <<     राजनगर में निकली विशाल जलाभिषेक यात्रा,.. <<     BIG NEWS : भगवान पशुपतिनाथ की पालकी सवारी कल,.. <<     KHABAR : दारुल उलूम इमाम अहमद रजा में देशभक्ति के.. <<     VIDEO NEWS: MP की जेलों में स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकलां से निकली भव्य.. <<     विदिशा के बरखेड़ा जागीर में रविदासिया धर्म.. <<     BIG VIDEO: MP में खेलों को लेकर CM मोहन यादव का बड़ा.. <<     KHABAR : शिक्षा की चमक से रोशन हुआ समाज, वैष्णव.. <<     BIG NEWS : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने.. <<     बारिश के बीच झाबुआ में गूंजा देशभक्ति का.. <<     महेश्वर में स्वतंत्रता दिवस समारोह के मंच पर.. <<     BIG NEWS : मानसून ने बदली चाल, नीमच-मंदसौर में थमी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 29, 2025, 3:30 pm
BIG NEWS : वीडी शर्मा ने सुनी मन की बात, पीएम मोदी का जताया आभार, नए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की अटकलों को लेकर कही ये बात, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में नए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की अटकलें तेज हो गई है। इस बीच भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा का बयान सामने आया हैं। उन्होंने कहा कि यह हमारा चुनावी वर्ष है, पूरे देश में बूथ से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक की चुनावी प्रक्रिया है। एमपी के अंदर भी हमारा पूरा चुनाव सब कुछ कंप्लीट हो चुका है। ऐतिहासिक पद्धति के साथ 65013 बूथों पर चुनाव संपन्न हो गए हैं। एमपी चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान एक जुलाई को मध्य प्रदेश पहुंचेंगे और प्रक्रिया पूरी होगी।


वीडी शर्मा ने सुनी पीएम मोदी के ‘मन की बात
एमपी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पीएम नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुना। भोपाल के अरेरा मंडल स्थित कम्युनिटी हॉल में कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम को सुना। मीडिया से बातचीत करते हुए वीडी शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री ने योगा को लेकर मन की बात कही। जल जीवन मिशन, सामाजिक सुरक्षा को लेकर भी मन की बात में जिक्र किया है। हमें बहुत खुशी है कि बालाघाट जिले की सुमा उईके मशरूम की खेती करती हैं, उनका जिक्र किया। ऐसे एक नहीं अनेक कामों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिक्र किया है, इसके लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद।


खातेगांव से बीजेपी विधायक के पत्र को लेकर कही ये बात
खातेगांव से भाजपा विधायक के वन माफिया के खिलाफ लिखे पत्र पर भी वीडी शर्मा ने प्रतिक्रिया दी हैं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि समय-समय पर अपनी बातें रखते हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार एक-एक चीज पर संवेदनशील है, अलर्ट रहती है। जब हमारे जनप्रतिनिधियों को लगता है कि कोई बातों को उल्लेखित करना चाहिए तो पत्र लिख देता है जो आप लोगों तक आ जाता है। हम लोगों को कोई बात रखनी है तो उसके माध्यम होते हैं, यदि कोई विसंगति है तो उसे दूर करना जरूरी है, ऐसे अदरवाइज नहीं लेना चाहिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE