तराना। देश की आजादी से पूर्व होलकर राज्य का हिस्सा रहा तराना का किला अब अपना अस्तित्व खो रहा है आए दिन किले के संरक्षण को लेकर स्थानीय प्रशासन को जन प्रतिनिधियों और धार्मिक संगठनों ने ज्ञापन के माध्यम से किले में हो रहे अतिक्रमण की जांच की अपील की गई साथ ही किले का सीमांकन किए जाने की मुहिम भी हिंदूवादी संगठनों द्वारा चलाई गई थी , पर सोशल मीडिया पर किले की बीच असामाजिक तत्वों ने निर्माण प्रारंभ कर दिया था की वीडियो वायरल हो रही थी जिसके बाद स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी किले पर पहुंचे और चल रहे निर्माण को रुकवा अवैध निर्माण तोड़ दिया, निर्माण की खबर के बाद राष्ट्रीय बजरंगदल के जिलाध्यक्ष कब्जामाफियाओ पर कारवाई की मांग कर रहे है खेर स्थानीय प्रशासन किले की किलेबंदी और सीमांकन को लेकर क्या कार्यवाही करता है।