नीमच। बघाना थाना पुलिस ने एक साल पुराने गोवंश व अवैध शराब परिवहन मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।
पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल के निर्देश पर फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नीलेश अवस्थी के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
मुखबिर की सूचना पर वर्ष 2024 के अपराध क्रमांक 117/19.06.2024, धारा 4, 6, 9 मप्र गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम, 11(1)(घ) पशु क्रूरता अधिनियम और 34(2) आबकारी एक्ट में वांछित आरोपी शाहरूख पिता मुस्ताक नियारगर (24) निवासी बोतलगंज, थाना पिपलियामंडी, जिला मंदसौर को नीमच बस स्टैंड से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
टीम का सराहनीय योगदान-
निरीक्षक नीलेश अवस्थी, प्रआर मनोज ओझा, मोनवीर सिंह, कैलाश चौधरी, आरक्षक ओमप्रकाश पारगी, राहुल चंदेल एवं अनिल प्रजापति।